horoscope shukra gochar mesh rashi mein venus transit in aries rashifal शुक्र गोचर 2026: 26 मार्च को मेष राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानें किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें रहना होगा सर्तक, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र गोचर 2026: 26 मार्च को मेष राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानें किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें रहना होगा सर्तक

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को आराम, पैसे, रिश्ते और लाइफस्टाइल का कारक ग्रह कहा जाता है। जब यह ग्रह राशि बदलता है तो असर सीधे इन चीजों पर दिखता है। इस बार शुक्र 26 मार्च को मेष राशि में जा रहे हैं। करीब एक महीने तक इसका असर रहेगा।

Thu, 26 March 2026 12:30 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
शुक्र गोचर 2026: 26 मार्च को मेष राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानें किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें रहना होगा सर्तक

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को आराम, पैसे, रिश्ते और लाइफस्टाइल का कारक ग्रह कहा जाता है। जब यह ग्रह राशि बदलता है तो असर सीधे इन चीजों पर दिखता है। इस बार शुक्र 26 मार्च को मेष राशि में जा रहे हैं। करीब एक महीने तक इसका असर रहेगा। इस दौरान कुछ लोगों के काम बनेंगे, तो कुछ को थोड़ा संभलकर चलना होगा। आइए जानते हैं, शुक्र के मेष राशि में प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- शुक्र आपकी ही राशि में आ रहे हैं। इसका असर आपके व्यक्तित्व पर दिखेगा। लोग आपकी तरफ जल्दी आकर्षित होंगे। काम में भी पहचान मिलेगी। पैसा आ सकता है, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। रिश्तों में छोटी बात को बड़ा न बनने दें।

वृषभ राशि- खर्च बढ़ने का समय है। जो जरूरी नहीं है, उस पर पैसा लगाने से बचें। यात्रा का प्लान है तो पहले हिसाब कर लें। घर या रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर खींचतान हो सकती है।

मिथुन राशि- आपके लिए समय ठीक रहेगा। पैसे आने के मौके बनेंगे। काम में जो रुका हुआ था, वह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। नए लोग मिलेंगे, जिनसे फायदा होगा।

कर्क राशि- करियर के लिए अच्छा समय है। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। घर में शादी की बात चल रही है तो बात आगे बढ़ सकती है। कुछ नया लेने का मन भी करेगा।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। जो काम अटका हुआ था, वह निकल सकता है। नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। धार्मिक चीजों में मन लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 या 27 मार्च कब करें कन्या पूजन? जानें अष्टमी-नवमी की सही तारीख और रामनवमी डेट

कन्या राशि- थोड़ा संभलकर चलने वाला समय है। काम में मन पूरी तरह नहीं लगेगा। छोटी गलती भी परेशानी दे सकती है। सेहत पर ध्यान रखें। जो भी करें, सोचकर करें।

तुला राशि- रिश्तों में दिक्कत आ सकती है। पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। दोस्तों से भी दूरी महसूस हो सकती है। मन थोड़ा भारी रहेगा, इसका असर काम पर भी दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम नवमी की शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये आसान और दिल से निकले संदेश

वृश्चिक राशि- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। निवेश टालना बेहतर रहेगा। यात्रा भी जरूरी हो तभी करें। रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव रह सकता है।

धनु राशि- यह समय थोड़ा अच्छा रहेगा। पढ़ाई या क्रिएटिव काम में फायदा मिलेगा। कुछ नया करने का मन करेगा। बड़ों का साथ मिलेगा।

मकर राशि- घर का माहौल थोड़ा टाइट रह सकता है। पैसों को लेकर सोच-समझकर चलना होगा। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भाई-बहन या दोस्तों से मदद मिलेगी। धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में जाएंगी।

मीन राशि- पैसों के मामले में रिस्क लेने से बचें। जो प्लान है, उसे सोच-समझकर करें। यात्रा करनी है तो तैयारी के साथ करें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि 2026: इस बार अष्टमी-नवमी एक साथ 26 मार्च को, जानें सही पूजा का समय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!