Horoscope Shani Vakri in 2025 effect on zodiac sign Shani Vakri 2025 : नए साल में मीन राशि में जाने के 4 महीने बाद वक्री होंगे शनि, इन राशियों पर होगा खास असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Vakri 2025 : नए साल में मीन राशि में जाने के 4 महीने बाद वक्री होंगे शनि, इन राशियों पर होगा खास असर

शनि साल 2025 में कई बड़े परिवर्तन कर रहे हैं। शनि का परिवर्तन 2025 में मीन राशि में होने जा रहा है। मीन राशि में रहकर ही शनि वक्री होंगे। आपको बता दें कि अभी शनि कुंभ राशि में मार्गी हैं, आइए जानें इसका किस पर असर होगा

Fri, 20 Dec 2024 09:40 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Vakri 2025 : नए साल में मीन राशि में जाने के 4 महीने बाद वक्री होंगे शनि, इन राशियों पर होगा खास असर

शनि साल 2025 में कई बड़े परिवर्तन कर रहे हैं। शनि का परिवर्तन 2025 में मीन राशि में होने जा रहा है। शनि चैत्र अमावस्या के दिन मीन राशि जो कि देवगुरु बृहस्पति की राशि है, उसमें गोचर करेंगे और जुलाई 2025 में शनि मीन राशि में रहकर ही शनि वक्री होंगे। इस तरह शनि के मीन राशि में जाने के चार महीने बाद जुलाई 2025 में शनि मार्गी से अपनी चाल बदलकर विपरीत कर लेंगे। आपको बता दें कि अभी शनि कुंभ राशि में मार्गी हैं, शनि के मार्गी होने पर कई राशियों के लिए शनि के समीकरण बदलेंगे। खासकर शनि साढ़ेसाती वाली राशियों और ढ़ैया पर भी शनि की विपरीत चाल का प्रभाव होगा। आइए जानें इसका किस पर असर होगा-

2025 में वक्री शनि का किन राशियों पर होगा असर यहां से जानें

वक्री अवस्था में शनि मेष राशि पर अच्छा प्रभाव डालेंगे, इस राशि के लोगों का तनाव कम होगा, इसी तरह वृृषभ और मीन राशि पर भी शनि का वक्री होना अच्छा प्रभाव देगा। इन राशियों के लोगों को शनि की तिरछी नजर का सामना नहीं करना होगा। खासकर शनि की ढैय्या खत्म होने वाली राशियों कर्क और वृश्चिक राशि वालों को शनि के नेगेटिव इफेक्ट मिल सकते हैं। शनि मकर राशि जिस पर 2025 में साढ़ेसाती उतर जाएगी, अभी भी थोड़ी दिक्कत देगा। मकर व कुंभ राशि वालों को शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कन्या व तुला राशि वाले शनि की वक्री अवस्था में मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। सिंह राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी, इसलिए इस राशि के लोगों को धन की हानि और नौकरी में दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में शनि का गोचर क्यों खास है, सूर्य ग्रहण से भी है संबंध, करें ये उपाय
ये भी पढ़ें:Numerology Horoscope 2025 : जानें कैसा रहेगा 2025 8 मूलांक वालों के लिए
ये भी पढ़ें:नए साल से पहले शनि की राशि में गोचर करेंगे शुक्र, जानें किन राशियों को होगा लाभ

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!