Horoscope Shani ast in Febuary 2025 which zodiac sign effected Shani ast 2025 Horoscope: इस दिन हो रहे हैं शनि अस्त, जानें किन राशियों को करेंगे प्रभावित, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani ast 2025 Horoscope: इस दिन हो रहे हैं शनि अस्त, जानें किन राशियों को करेंगे प्रभावित

शनि ग्रह 28 फरवरी 2025 में अस्त हो हैं। शनि का अस्त होना कई राशियों पर असर डालेगा। शनि 28 फरवरी 2025 से 6 अप्रैल 2025 तक अस्त रहेंगे।ऐसे में शनि का कैसा प्रभाव किन राशियों पर होगा, यहां जानें

Mon, 27 Jan 2025 09:48 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani ast 2025 Horoscope: इस दिन हो रहे हैं शनि अस्त, जानें किन राशियों को करेंगे प्रभावित

इससाल 2025 में मार्च में शनि राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 29 मार्च को शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि शनि हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन शनि इससे पहले अस्त हो रहे हैं। शनि ग्रह 28 फरवरी 2025 में अस्त हो हैं। शनि का अस्त होना कई राशियों पर असर डालेगा। शनि 28 फरवरी 2025 से 6 अप्रैल 2025 तक अस्त रहेंगे। दो महीने के लिए शनि का अस्त होना इन राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन शनि की साढ़ेसाती और ढैया वाली राशियों पर इसके प्रभाव दोनों से मिले जुले होंगे। आइए जानते हैं, इससे क्या प्रभाव पड़ेगा।

सिंह राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना प्रभावित कर सकता है। सिंह राशि पर शनि की ढैया 29 मार्च से शुरू होगी। इसलिए इस राशि के लोगों को शनि के अस्त होने पर नौकरी में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन रिलेशनशिप के मामलों में आपका समय अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों पर भी शनि का अस्त होना असर करेगा। अभी शनि की साढेसाती के कारण इस राशि के लोगों को तनाव झेलना होगा। इसलिए शनि को प्रसन्न करने के लिए किसी गरीब की मदद करें। कोशिश करें कि जितना हो सके, झूठ ना बोलें और खूब मेहनत करें। शनि अस्त होने से आपकी इनकम कुछ हद तक बढ़ेगी और आप निवेश के लिए अपना बजट बढ़ा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 मार्च 2025 के बाद कर्क वालों को शनि देंगे शुभ फल, शनि की ढैय्या होगी खत्म
ये भी पढ़ें:2025 में मीन राशि में जाने के 4 महीने बाद वक्री होंगे शनि

शनि मीन राशि में आएंगे, इससे पहले शनि अस्त हो रहे हैं, इसका प्रभाव मीन राशि पर होगा। आपको बता दें कि मीन राशि वालों के लिए भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए। आपको बता दें कि मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसलिए इस राशि को आर्थिक लाभ होगा। कुछ नेगेटिव इफेक्ट आपकी नौकरी पर पड़ सकता है। लेकिन फिलहाल इनकम पर ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!