Shani Gochar 2025 Horoscope Shani ka chandi ka paya Saturn pisces transit 2025 rashifal Shani Gochar 2025: नए साल में चांदी के पाये पर चलेंगे शनि, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Gochar 2025: नए साल में चांदी के पाये पर चलेंगे शनि, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

  • Shani Rashi Parivartan 2025: नए साल में शनि मीन गोचर करेंगे और उनका चांदी का पाया रहने वाला है। जानें पंडित जी से शनि के चांदी के पाये से किन राशियों को होगा लाभ-

Mon, 30 Dec 2024 10:16 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Gochar 2025: नए साल में चांदी के पाये पर चलेंगे शनि, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Shani Gochar 2025 Horoscope: नए साल में ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। शनि का मीन गोचर 29 मार्च 2025 को होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि गोचर के साथ ही कुछ राशियों के लिए शनि का चांदी का पाया भी रहेगा। शनि के चांदी के पाये का संबंध शुभता से माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में शनि के पाया का अर्थ पांव या चरण से है। शनि के चार पांव सोना, चांदी, लोहा व तांबा होते हैं। शनि का पाया स्थिति के अनुसार मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालता है। जानें शनि का चांदी का पाया किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

1. कर्क राशि- शनि कर्क राशि वालों के लिए शुभ फलों को प्रदान करेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसरों की प्राप्ति होगी। जिन जातकों को नौकरी में प्रमोशन या पदोन्नति का इंतजार है, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। धन का आगमन होगा। आय के नवीन सोर्स भी बनेंगे। हायर एजुकेशन के लिए कुछ जातकों को विदेश जाने का भी अवसर मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में कुंभ राशि पर शुरू होगा शनि साढ़ेसाती का तीसरा चरण, जानें शनि का प्रभाव

2. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लिए शनि का चांदी का पाया शुभ परिणाम दिलाएगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन आनंददायक रहेगा। भूमि, भवन व वाहन में वृद्धि के संकेत हैं। इनकम के नए सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स भी रुपए-पैसों का आगमन होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि के लिए शनि की यह स्थिति लाभकारी रहेगी। अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी पेशा में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सुखों में वृद्धि व कष्टों में कमी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशि पर शनि साढ़ेसाती का अंतिम चरण, जानें 7 महीने में क्या कुछ देंगे शनिदेव

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!