shani sade sati effect on mesh rashi 2025 Shani sade sati impact on aries 2025 saturn transit shani sade sati ka prabhav Shani Sadesati: 2025 में मेष राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती, जानें इस राशि पर शनि का प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Sadesati: 2025 में मेष राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती, जानें इस राशि पर शनि का प्रभाव

  • Shani sade sati impact on aries 2025: शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण मेष राशि पर मार्च 2025 में प्रारंभ होगा। जानें पंडित जी से मेष राशि वालों पर शनि क्या डालेंगे प्रभाव-

Wed, 18 Dec 2024 10:23 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Sadesati: 2025 में मेष राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती, जानें इस राशि पर शनि का प्रभाव

Shani sade sati effects on Aries 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती एक मुश्किल चरण माना गया है। जब शनि एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो मेष से लेकर मीन राशि को प्रभावित करके हैं। मार्च 2025 में शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण प्रारंभ होगा। ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव 29 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे के करीब मीन राशि में गोचर करेंगे और करीब ढाई साल बाद 3 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जानें ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव-

28 दिसंबर को बनेगी शुक्र-शनि की युति, जानें किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब शुरू होगी- शनि मीन राशि में 29 मार्च 2025 को प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में जाते ही मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण प्रारंभ हो चाएगा। जबकि मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण और कुंभ राशि पर तीसरा चरण प्रारंभ होगा।

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव-

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 29 मार्च 2025 से मेष राशि शनि की साढ़े साती के पहले चरण में प्रवेश करेगी। इस दौरान मेष राशि के लोगों को नौकरी-चाकरी में परेशानी होगी। धन हानि हो सकती है। सिर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कर्ज की स्थिति बन सकती है। मुख्य रूप से आर्थिक व शारीरिक नुकसान होगा। खुद को आलस्य या विलंब से जूझते हुए पा सकते हैं। उन्हें अप्रत्याशित आर्थिक असफलताओं और घर पर कुछ तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनके पारिवारिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है।

2025 में सिंह व धनु राशि पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें दोनों राशियों पर शनि का प्रभाव

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब खत्म होगी- मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती 31 मई 2032 तक रहेगी। इसके बाद शनि के प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी।

2025 में किस राशि को मिलेगा शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा- मकर राशि अपने अंतिम चरण में है, जो मार्च 2025 में समाप्त होगी। 29 मार्च 2025 के बाद मकर राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव नहीं रहेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!