Budhaditya Rajyoga January 2025 Horoscope Budh surya yuti in dhanu rashi rashifal these 4 zodiac signs are lucky Budhaditya Rajyoga: जनवरी 2025 में सूर्य-बुध की बनेगी युति, इन 4 राशियों का बढ़ेगा धन-धान्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budhaditya Rajyoga: जनवरी 2025 में सूर्य-बुध की बनेगी युति, इन 4 राशियों का बढ़ेगा धन-धान्य

  • Budhaditya Rajyoga 2025 January: जनवरी में बुध-सूर्य की धनु राशि में युति बनेगी। बुध व सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। जानें सूर्य-बुध की युति किन राशियों के लिए रहेगी लकी-

Wed, 1 Jan 2025 03:01 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Budhaditya Rajyoga: जनवरी 2025 में सूर्य-बुध की बनेगी युति, इन 4 राशियों का बढ़ेगा धन-धान्य

Surya-Budh Yuti 2025 January: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की युति से बनने वाले राजयोग का विशेष महत्व है। राजयोग मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालते हैं। कुछ राशियों पर राजयोग के शुभ प्रभाव से जीवन में सुख-संपदा व धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है, जबकि कुछ राशियों को सामान्य परिणाम ही प्राप्त होते हैं। जनवरी में बुध-सूर्य मिलकर बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। इस समय सूर्य धनु राशि में विराजमान हैं और बुध 04 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में धनु राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। नए साल के पहले महीने में बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। जानें बुधादित्य राजयोग से किन राशियों को होगा लाभ-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी का महीना मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। इस अवधि में आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। रिश्तों में सुधार होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से जनवरी 2025 का महीना लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में रोजगार की तलाश करने वालों को योग्य पद की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारिों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों को जनवरी 2025 में हर क्षेत्र से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यह विद्यार्थियों के लिए एक शानदार समय रहने वाला है। आर्थिक मामलों में जीत हासिल करेंगे। वर्क लाइफ व पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने में सफल रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें 2025 का वार्षिक कन्या राशिफल

4. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए सूर्य-बुध की युति शुभ रहने वाली है। जनवरी की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलेंगे। सुख-संपदा में वृद्धि होगी। धन-धान्य बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस में किसी जरूरी टास्क को करने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!