horoscope saturn pisces zodiac transit 2025 rashifal shani meen rashi gochar 2025 rashifal Saturn Transit :29 मार्च को शनि और सूर्य एक साथ एक राशि में होंगे, इन राशियों का भाग्य करेंगे मजबूत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Saturn Transit :29 मार्च को शनि और सूर्य एक साथ एक राशि में होंगे, इन राशियों का भाग्य करेंगे मजबूत

29 मार्च को शनि राशि बदल रहे हैं, उस दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। सूर्य ग्रहण से पहले शनि का यह परिवर्तन कई राशियों को प्रभावित करेगा।

Wed, 29 Jan 2025 12:11 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Saturn Transit :29 मार्च को शनि और सूर्य एक साथ एक राशि में होंगे, इन राशियों का भाग्य करेंगे मजबूत

साल 2025 में शनि 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह दिन बहुत खास होने वाला है। क्योंकि इस दिन शनि अमावस्या भी है। इससे एक दिन बाद चैत्र का महीना शुरू हो रहा है, जो पंचांग के अनुसार नव वर्ष होता है। अगले दिन से चैत्र मास के नवरात्रि लग रहे हैं। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार शनि देव 29 मार्च, 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि देव करीब ढाई साल तक मीन राशि में रहेंगे। शनि देव के राशि परिवर्तन का असर कई राशियों पर होगा।

जानें क्यों खास है 29 मार्च का दिन

29 मार्च को शनि राशि बदल रहे हैं, उस दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। सूर्य ग्रहण से पहले शनि का यह परिवर्तन कई राशियों को प्रभावित करेगा। ग्रहण की शुरुआत 29 मार्च की दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरवरी में इन ग्रहों में रहेगी हलचल,जानें किन राशियों पर होगा क्या प्रभाव?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 महीने तक मीन राशि में रहेंगे शुक्र और राहु किन राशियों को देंगे लाभ
ये भी पढ़ें:29 जनवरी से 31 मई तक अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे शुक्र

सर्य और शनि भी होंगे एक साथ

वहीं सूर्य की बात करें तो अभी सूर्य मकर राशि में चल रहे हैं। फरवरी में सूर्य शनि की कुंभ राशि और फिर मार्च में गुरु की मीन राशि में आ जाएंगे। 29 को शनि भी कुंभ राशि से मीन राशि में जाएंगे। ऐसे में शनि और सूर्य दोनों गुरु की मीन राशि में आने से भी कई प्रकार का लाभ आपको मिलेगा।। आपको बता दें कि शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लेते हैं। आइए जानें इन सभी परिवर्तनों से विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

किन राशियों पर होगा प्रभाव
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो रहै है। ऐसे में इस राशि वालों की लवलाइफ और नौकरी पर असर होगा, लेकिन लवलाइफ के मामले में आपको अपने पार्टनर की बात सुननी होगी। इसके अलावा कुंभ और मकर पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, इससे कई राशियों पर प्रभाव होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!