horoscope shukra gochar Meen rashi 29 January 2025 which zodiac get benefit venus-transit 2025 shukra gochar: 29 जनवरी से 31 मई तक उच्च राशि मीन में रहेंगे शुक्र, जानें चार महीने तक किन राशियों के दिन बदलेंगे शुक्र, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

shukra gochar: 29 जनवरी से 31 मई तक उच्च राशि मीन में रहेंगे शुक्र, जानें चार महीने तक किन राशियों के दिन बदलेंगे शुक्र

29 जनवरी 2025 दिन बुधवार की रात में 12:20 बजे तक शुक्र कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में गोचर होगा। शुक्र का यह गोचर बहुत खास है, क्योंकि शुक्र अपनी उच्च राशि में जा रहे हैं। मीन राशि शुक्र की उच्च राशि है। चार महीने किन राशियों पर रहेगी शुक्र की कृपा

Wed, 22 Jan 2025 11:32 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
shukra gochar: 29 जनवरी से 31 मई तक उच्च राशि मीन में रहेंगे शुक्र, जानें चार महीने तक किन राशियों के दिन बदलेंगे शुक्र

शुक्र का यह गोचर बहुत खास है, क्योंकि शुक्र अपनी उच्च राशि में जा रहे हैं। मीन राशि शुक्र की उच्च राशि है। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार 29 जनवरी 2025 दिन बुधवार की रात में 12:20 बजे तक शुक्र कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में गोचर होगा। स्वामी के प्रभाव से देखा जाए तो शुक्र गुरु की राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के गोचर से मीन वालों समेत कई राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि में शुक्र 4 महीने रहेंगे. जानें कि राशियों को चार महीने तक शुक्र की कृपा मिलेगी। शुक्र आपकी कुंडली में अच्छे भाव में बैठे हैं, तो धन, वैवाहिक सुख, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौंदर्य, रोमांस, फैशन-डिजाइनिंग आदि के कारक माने जाते हैं। शुक्र तुला और वृषभ राशि के स्वामी हैं। इसलिए वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि पर इसका प्रभाव होगा जानें 4 महीने तक क्या प्रभाव दिखाएंगे शुक्र

राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि

शुक्र ग्रह वृषभ राशि के लोगों को किसी नई संपत्ति में मिल सकती है, इसके अलावा आपके किए गए निवेश आपको अच्छा रिटर्न दिला सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं शुक्र। यहां शुक्र का गोचर दशम भाव में हो रहा है।इसलिए ऑफिस में आपकी तरक्की होगी।आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र मार्च तो भरपूर लाभ, सुख सविधाएं और समृद्धि आपको मिलेगी, लेकिन दो महीने के लिए सिंह राशि के लोगों की ऐशो-आराम पर थोड़ा ब्रैक लगेगा। रिलेशनशिप के मामले में शुक्र आपके लिए शुभ समाचार लाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल का गोचर 21 जनवरी को मिथुन राशि में, मिथुन समेत राशियों को होगा लाभ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन राशियों के लिए अच्छी खबर

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को समाज में सम्मान मिलेगा। आपके लिए लाइफ में अच्छे पल आने वाले हैं। शुक्र सुख और वैभव भी इस राशि के लोगों को देंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!