Venus transit meen rashi 29 January 2025 with Rahu 4 months shukra gochar which zodiac benefit Shukra Gochar 2025: 4 महीने तक मीन राशि में रहेंगे शुक्र और राहु किन राशियों को देंगे लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shukra Gochar 2025: 4 महीने तक मीन राशि में रहेंगे शुक्र और राहु किन राशियों को देंगे लाभ

  • आने वाली 29 तारीख को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। शुक्र अब 4 महीने तक मीन राशि में रहेंगे। इसी राशि में राहु भी पहले से बैठे हैं.। ऐसे में शुक्र और राहु का एक साथ 4 महीने तक रहना किन राशियों को प्रभावित करेगा। यहां जानें

Mon, 27 Jan 2025 03:10 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Shukra Gochar 2025: 4 महीने तक मीन राशि में रहेंगे शुक्र और राहु किन राशियों को देंगे लाभ

आने वाली 29 तारीख को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। शुक्र अब 4 महीने तक मीन राशि में रहेंगे। इसी राशि में राहु भी पहले से बैठे हैं। ऐसे में शुक्र और राहु का एक साथ 4 महीने तक रहना किन राशियों को प्रभावित करेगा। 29 जनवरी 2025 को दिन बुधवार की रात में 12:20 बजे तक शुक्र कुंभ राशि से अपनी उच्च राशि मीन में जा रहे हैं। मीन राशि में जाने से शुक्र कई राशियों को प्रभावित करेंगे। लेकिन इसी राशि में पहले से राहू बैठे हैं। राहू के इस राशि में होने के कारण अब आने वाले चार महीने तक शुक्र और राहू साथ रहेंगे। इससे कई राशियां प्रभावित होंगी। आपको बता दें कि राहु का पिछले साल 2024 अक्टूबर में मीन राशि ममें गोचर हुआ था। ऐसे में धन और वैभव के दाता शुक्र और मायावी ग्रह राहु कई राशियों पर लाभ तो कई को परेशानी देंगे। आइए जानें राशियों पर प्रभाव

मीन राशि वालों के लिए यह परिवर्तन अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों को करियर में तरक्की , प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको कोई संपत्ति भी विरासत में मिलेगी, जिससे आपकी इनकम के कई जरिए बन जाएंगे। कुल मिलाकर शुक्र और राहु आपको लाभ दिलाएंगे।

कर्क राशि वालों का भाग्य अब आपका साथ देगा। आपको जिस चीज की जरूरत थी, वो अब आपके पास होगी। कुल मिलाकर आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य के साथ के कारण बिगड़े हुए काम बन जाएगें।

कन्या राशि के लोगों को शुक्र पर्सनल लाइफ में पॉजिटिव रिजल्ट देंगे। आपका लाइफ पार्टनर आपको पहले से अधिक समझेगा। आप दोनों की बीच की केमिस्ट्री अच्छी होगी। राहू तनाव देंगे, लेकिन शुक्र के कारण पर्सनल लाइफ बहुत अच्ची रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी में शुक्र ग्रह में हलचल, राशि और नक्षत्र परिवर्तन दोनों ही, किन पर प्रभाव?

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!