Horoscope Rashifal 1 June 2026 Future Predictions and Bhavishyafal Lucky Zodiac Signs Rashifal : जून की शुरुआत में ही चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, 1 तारीख को इन राशि वालों को बनेंगे बिगड़े काम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal : जून की शुरुआत में ही चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, 1 तारीख को इन राशि वालों को बनेंगे बिगड़े काम

Horoscope 1 June 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 1 जून 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Sun, 31 May 2026 02:38 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Rashifal : जून की शुरुआत में ही चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, 1 तारीख को इन राशि वालों को बनेंगे बिगड़े काम

Horoscope Rashifal 1 June 2026 aries to pisces Horoscope, राशिफल : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 1जून को सोमवार है। सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को भगवान शंकर की पूजा करने से धन-धान्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 1 जू का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 1 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

1 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष राशि- 1 जून का दिन कामकाज में व्यस्तता लेकर आ सकता है। कुछ जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

वृषभ राशि- 1 जून को दिन सामान्य रहेगा। रोजमर्रा के काम आसानी से निपट सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं।

मिथुन राशि- 1 जून को भागदौड़ थोड़ी ज्यादा रह सकती है। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बनी रहेगी। किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है। शाम तक राहत महसूस होगी।

कर्क राशि- 1 जून का दिन पहले से बेहतर रह सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुरानी चिंता से राहत मिल सकती है।

सिंह राशि- 1 जून को आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। जिस काम को करने की सोच रहे हैं, उसमें आगे बढ़ सकते हैं। किसी करीबी की सलाह आपके काम आ सकती है।

कन्या राशि- 1 जून को धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। काम पर ध्यान दें और बेवजह की बातों से दूर रहें।

तुला राशि- 1 जून को काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि- 1 जून का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज चलता रहेगा और कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा।

धनु राशि- 1 जून का दिन सामान्य रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होती दिखेगी। खर्चों पर थोड़ा ध्यान रखें।

मकर राशि- 1 जून को कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। दिनभर व्यस्तता बनी रह सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या रक्षा बंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण? जानें भारत पर ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव

कुंभ राशि- 1 जून का दिन अच्छा गुजर सकता है। काम में मन लगा रहेगा। किसी पुराने दोस्त या परिचित से बात हो सकती है। घर का माहौल भी ठीक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि पर 138 दिन तक वक्री शनि का कैसा होगा प्रभाव, पढ़ें शनि राशिफल

मीन राशि- 1 जून को मन प्रसन्न रह सकता है। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कामकाज में ज्यादा परेशानी नहीं दिखती। दिन आराम से निकल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे अगले 7 महीने? मिल रहे हैं ये संकेत

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!