26 अक्टूबर तक इन 3 राशियों पर मंगलदेव की बरसेगी कृपा, शुक्र की तुला राशि में रहेंगे विराजमान
Mangal Gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय शुक्र की तुला राशि में विराजमान हैं। मंगल का तुला गोचर कई राशियों के लिए शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है। जानें मंगल गोचर की लकी राशियां।

Mangal Rashi Parivartan: मंगल 13 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इस राशि में 26 अक्टूबर तक रहेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। मंगल के तुला गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। मंगल गोचर की अवधि कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकती है। इस समय कुछ भाग्यशाली राशियों को मंगलदेव की कृपा से धन, करियर व व्यवसाय के साथ पारिवारिक जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। जानें मंगल गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।
1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ रहने वाला है। इस समय आपको करियर में उन्नति मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रिश्तों में सुधार होगा। अविवाहित जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारिक पार्टनरशिप बन सकती है, जिससे लाभ होगा। हालांकि इस समय किसी भी तरह का जल्दबाजी में फैसला न लें।
2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का तुला गोचर सकारात्मक परिणाम प्रदान कर सकता है। इस समय आपका जीवन आनंदमय रहेगा। खुशियों का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। कारोबारियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।
3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मंगल गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। सेहत में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन