Horoscope Mars Rashifal Mangal Transit 2025 in Chitra Nakshatra zodiacs will get good news by 23 September 23 सितंबर तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, मंगल गोचर देगा खूब लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

23 सितंबर तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, मंगल गोचर देगा खूब लाभ

Horoscope Mars Rashifal Mangal Transit: चित्रा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। स्वयं के नक्षत्र में मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। देखें, कहीं आप भी तो लकी लिस्ट में शामिल नहीं- 

Wed, 3 Sep 2025 09:41 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
23 सितंबर तक इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, मंगल गोचर देगा खूब लाभ

Horoscope Mars Rashifal Mangal Transit: ग्रहों के सेनापति मंगल समय-समय पर चाल में बदलाव करते रहते हैं। मंगल ग्रह का गोचर ज्योतिष की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय मंगल कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 सितंबर को 08:34 पी एम तक मंगल चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। चित्रा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। इस नक्षत्र में मंगल 23 सितंबर तक विराजमान रहने वाले हैं। मंगल की चाल बदलने से कुछ राशियों को पॉजिटिव परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मंगल का गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा-

आज मंगल गोचर से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, मिलेगी अच्छी खबर

धनु राशि

धनु राशि के लिए चित्रा नक्षत्र में मंगल का गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। करियर और शिक्षा में सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। मंगल के गोचर से समय शुभ रहने वाला है।

मेष राशि

चित्रा नक्षत्र में मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए भी शुभ मालूम पड़ रहा है। शिक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ-साथ दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा। किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ बनने के योग नजर आ रहे हैं साथ ही रुका हुआ धन भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष समेत 12 राशियों के लिए 3 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए चित्रा नक्षत्र में मंगल का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। सूझ-बूझ के साथ करियर के जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। साथ ही जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध के नक्षत्र में शुक्र गोचर, कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन
ये भी पढ़ें:शनि, गुरु की चाल दिखाएगी कमाल, इन राशियों को खूब होगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!