Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 8 मार्च: इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मिलेगा भाग्य का साथ
Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 8 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Aaj Ka Rashifal 8 March 2026 Horoscope Today, आज का राशिफल 8 मार्च: ग्रहों की स्थिति: गुरु मिथुन राशि में और वहां पे वक्री। केतु सिंह राशि में और चंद्रमा तुला राशि में चल रहे हैं। स्वाति नक्षत्र के हैं और ये नक्षत्र राहु का होता है। थोड़े यहां पर लोग एग्रेसिव रहेंगे। मैं पूरे जनमानस की बात, इस तरीके की जो बात करता हूं, पूरे जनमानस की बात कर रहा हूँ। क्योंकि चंद्रमा हर व्यक्ति के मन का कारक है। यह एग्रेशन देगा, ओवरथिंकिंग, घबराहट, बेचैनी और थोड़े शॉर्टकट मारने की जल्दी में रहेंगे लोग। इस जल्दी में उन्मादी मत बनिएगा। खासकर संबंधों में और खासकर पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका या विपरीत लिंगी संबंधों में उन्मादी मत बने। अदरवाइज ऑक्वर्ड सिचूऐशन, एक अजीब सिचूऐशन पैदा हो जाएगी। सूर्य, बुध, मंगल, राहु कुंभ राशि में, जहां बुध वक्री गति से चल रहे हैं। बुध का जब राहु से संयोग हुआ था तो हमने शुरू में ही बोला था कि मार्केट की गति ऊपर-नीचे होगी। न क्रैश करेगी न बहुत ऊपर जाएगा, ऊपर-नीचे होगी, जो कभी बहुत अच्छा, कभी बहुत बुरा सा लगेगा। और भी स्थिति जो सरकारी तंत्र पर, जो राजनीतिक तंत्र में थोड़ा उथल-पुथल देगी। बाकी शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में है।
इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें पूरा राशिफल-
मेष राशि: दांपत्य जीवन बहुत अच्छा चलेगा। मानसिक चंचलता पर थोड़ा नियंत्रण रखना पड़ेगा। प्रेम, संतान, मध्यम। स्वास्थ्य, मध्यम व्यापार, अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी आपका ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि: मन पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुरू।
कर्क राशि: स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे है। गृह कलह के संकेत हैं। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। बड़ी कलह न हो। कोई नकारात्मक कलह ना हो जाए। इस बात का ध्यान रखिए। प्रेम, संतान, मध्यम। व्यापार मध्यम है, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि: पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि: धन आगमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य काफी बेहतर प्रेम, संतान की स्थिति काफी बेहतर और व्यापार भी अच्छा है। बस निवेश पर काबू रखिए। सफेद वस्तु पास रखना शुरू।
तुला राशि: आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जो चाहेंगे वो होगा, जैसा चाहेंगे वैसा होगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि: आय के नवीन मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।
मीन राशि: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी भी पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।




साइन इन