Navratri 2025 mein maa durga ki puja mein kin baato ka dhyan rakhna chahiye durga mata ki puja ke niyam नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, माता रानी की कृपा से बनेगी हर बिगड़ी बात, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, माता रानी की कृपा से बनेगी हर बिगड़ी बात

Navratri Puja Rules: नवरात्रि का पर्व आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि के नौ दिन माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। जानें नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Mon, 22 Sep 2025 10:27 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, माता रानी की कृपा से बनेगी हर बिगड़ी बात

Maa Durga Puja Niyam Navratri 2025: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना के लिए अत्यंत उपयुक्त माना गया है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना करने से जातक की मनोकामना पूर्ण होती है और साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस बार नवरात्रि 22 सितंबर, सोमवार से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि में माता रानी के भक्त उनकी कृपा पाने के लिए विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ ही उपवास भी रखते हैं। मान्यता है माता दुर्गा की पूजा में नियमों का पालन करना जरूरी होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि पूजन में कुछ बातों का ध्यान रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को मनवांछित फल का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। जानें नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में किन बातों का रखें ध्यान।

1. मां दुर्गा की पूजा करने से पहले पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए। इसके बाद ही पूजन को प्रारंभ करना चाहिए। मान्यता है कि गंगाजल का छिड़काव करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज कलश स्थापना करते समय इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, प्रसन्न होंगी माता रानी

2. हिंदू धर्म में दीपक की ज्योति या लौ को शक्ति का प्रतीक माना गया है। इसलिए बिना दीपक मां दुर्गा की पूजा नहीं होती है। नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए अखंड ज्योत भी लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि अखंड ज्योत को घर पर अकेला नहीं छोड़ना चाहिए यानी घर पर किसी न किसी सदस्य का होना अनिवार्य है।

3. मां दुर्गा की पूजा में लाल रंग का विशेष महत्व है। इसलिए माता रानी के पूजन में लाल रंग का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आदिशक्ति मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्त पर अपनी कृपा बरसाती हैं। मां दुर्गा की पूजा में लाल रंग के प्रयोग से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

4. मां दुर्गा को नवरात्रि के नौ दिन सात्विक चीजों का भोग लगाना चाहिए। मां दुर्गा के पूजन में किसी भी तरह के तामसिक भोज्य पदार्थों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

5. मां दुर्गा की पूजा करते समय नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके साथ ही अपशब्द नहीं बोलने चाहिए और क्रोध से दूरी रखनी चाहिए। मां भगवती का पूजन करते समय मन और विचारों का पवित्र होना भी जरूरी होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को अर्पित करें ये फूल, माता रानी होंगी प्रसन्न

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!