Horoscope Mahagochar in march 2026 shani and surya meen rashi which zodiac benefit rashifal in hindi मार्च में महाग्रह गोचर मीन राशि में शनि -शुक्र की बनेगी युति, ये राशियां पाएंगी लाभ , पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मार्च में महाग्रह गोचर मीन राशि में शनि -शुक्र की बनेगी युति, ये राशियां पाएंगी लाभ , पढ़ें राशिफल

March 2026 rashifal in hindi: मार्च में ग्रहों का बड़ा बदलाव होने वाला है। मार्च में मीन राशि में जहां शनि बैठे हैं, वहां कई ग्रहों का प्रवेश होगा। यहां पढें कि मार्च में ग्रहों का गोचर किन राशियों को लाभ देगा।

Sat, 14 Feb 2026 10:11 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मार्च में महाग्रह गोचर मीन राशि में शनि -शुक्र की बनेगी युति, ये राशियां पाएंगी लाभ , पढ़ें राशिफल

March 2026 rashifal in hindi: मार्च में ग्रहों का बड़ा बदलाव होने वाला है। मार्च में मीन राशि में जहां शनि बैठे हैं, वहां कई ग्रहों का प्रवेश होगा। यहां पढें कि मार्च में ग्रहों का गोचर किन राशियों को लाभ देगा। मार्च में ग्रहों का गोचर के कारण ग्रहों की स्थिति कुछ अलग बनेगी। सिर्फ बुध के गोचर के कारण इसका कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। सबसे पहले होलिका दहन के दिन 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में जाएंगे। अभी शुक्र कुंभ राशि में हैं। इसके बाद 13 मार्च को सूर्य इस राशि में जाएंगे। सूर्य और शुक्र के साथ आने से शुक्रादित्य योग बनेगा और इससे कई राशियों के लिए लाभदायक स्थिति बनेगी। इस योग के बनने से समृद्धि और सम्मान दोनों मिलेंगे।

वृषभ राशि वालों के लिए मार्च में क्या लाभ

मार्च में सूर्य , शुक्र और शनि के एक साथ आने से आपके लिए बिजनेस में अच्छे योग बनेंगे, आपको इस समय किसी अधिकारी से सपोर्ट मिलेगा और आप लाभ पाएंगे। ऑफिस में आपके सीनियर्स आपके लिए बहुत काम आएंगे और आपको प्रमोशन के योग बनेंगे। कुल मिलाकर दोनों जगह आपकी मेहनत के कारण आपको लाभ के योग बनेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेंगी आपको बड़ों का आशीर्वाद भी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का कुंभ गोचर है खास, पुत्र की राशि में गए पिता, राहु से भी बनेगा संयोग

सिंह राशि वालों के लिए लाभ ही लाभ

सिंह राशि के लोगों के लिए यह टाइम अच्छे संयोग और अच्छे लाभ के योग लेकर आया है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। आपको बिजनेस और ऑफिस दोनों में मान सम्मान मिलेगा। आपके लिए प्रोजेक्ट पर आपकी विशेषज्ञता के कारण आपको आगे ले जाया जाएगा। लवलाइफ में भी आपको एक से बढ़कर एक सरप्राइज मिलेंगे, जिससे आपका बॉन्ड अच्छा होगा।

धनु राशि वालों के लिए मार्च कैसा

धनु राशि वालों के लिए मार्च का महीना अच्छा रहेगा, आपके लिए लेडी लक भी काम करेगा और आपको किसी प्रतियोगिता में जीतने का योग मिलेगा। इसके अलावा आपके लिए बिजनेस में भी शुभ योग बन रहे हैं, जो आपको आगे चलकर और लाभ कराएंगे। बड़े फैसले लेने को लेकर आपमें आत्मविश्वास आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर महालक्ष्मी से लेकर शुक्रादित्य समेत 6 राजयोग, जानें किन राशियों

मकर राशि वालों के लिए लाभ

मकर राशि के लोगों को राहत मिलेगी, आपकी परेशानियां जो पहले काफी थी, अब कम होंगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और अब आप अपनी मेहनत का किया हुआ खाएंगे।आर्थिक स्थिति सुधरेगी।पर्सनल लाइफ में भी अच्छे योग रहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!