सूर्य का कुंभ गोचर है खास, पुत्र की राशि में गए पिता, राहु, बुध भी मौजूद, बनेंगे कई राजयोग, किन राशियों के लिए लाभ
Surya gochar rashifal in hindi: सूर्य का गोचर कुंभ राशि में आज हो जाएगा। सूर्य कुंभ राशि में जाकर शनि के साथ तो संयोग बनाएंगे, साथ ही राहु के साथ भी संयोग बनेंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों के लिए लाभ के योग हैं।

Surya gochar rashifal in hindi: सूर्य का गोचर कुंभ राशि में आज हो जाएगा। सूर्य कुंभ राशि में जाकर शनि के साथ तो संयोग बनाएंगे, साथ ही राहु के साथ भी संयोग बनेंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों के लिए लाभ के योग हैं। सूर्य हर महीने में राशि बदलते हैं, इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग, तो कई राशियों के लिए दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी सूर्य शनि की मकर राशि में थे, अब वो शनि की कुंभ राशि में आएंगे, लेकिन यहां इतना फर्क है कि अभी कुंभ राशि में राहु भी बैठें । इस प्रकार राहु के होने से से ग्रहण योग बनेगा। कुंभ राशि में बुध भी हैं, तो बुधादित्य योग बनेगा। इसके अलावा शुक्र के साथ शुक्रादित्य राजयोग बनेगा। सूर्य की इन युति के कारण कई राशियों को इससे लाभ होगा। यहां हम बात रहे हैं, उन राशियों के बारे में जो आपके लिए लाभ लाएंगी।
सूर्य गोचर से वृषभ राशि को क्या लाभ?
सूर्य कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, इससे आपकी राशि के लिए लाभ के योग बनेंगे। वृष राशि के लोगों को पिता के साथ अच्छे रिलेशनशिप से लेकर बिजनेस और नौकरी में सम्मान मिलेगा और आपके लिए अच्छे बदलाव लेकर आएंगे। इस राशि के लोगों के लिए बिगड़े काम बनेंगे, आपका स्ट्रैस कम होगाष लवलाइफ में भी आपकी पार्टनर के साथ ट्यूनिंग पहले से अच्छी होगी।
बिजनेस कर्क वालों के लिए बेस्ट
सूर्य गोचर का कर्क वालों के लिए भी खास रहेगा। इस राशि के लोगों को लवलाइफ में अच्छे पल मिलेंगे। बिजनेस आपके लिए बेस्ट है, तो इस पर फोकस ज्यादा करें। पैरेंट्स भी लाइफ के हर एरिया में आपको सपोर्ट करेंगे। आपके लिए हेल्थ भी सही रहेगी, लेकिन इस दौरान ज्यादा स्ट्रैस ना लें।
सिंह राशि वालों के लिए चीजें बदलेंगी
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य गोचर एन नईएनर्जी लेकर आया है। आपके लिए इनकम के नए सोर्स भी बनेंगे, क्योंकि आपका कॉन्फिडेंस भी इस गोचर से बढ़ेगा। आपको बिजनेस से लेकर नौकरी में परिस्थितियां बदलेंगी और अच्छे बदलाव आपको लाभ कराएंगे।
कुंभ राशि के लिएसूर्य का गोचर क्या लाएगा?
सूर्य का गोचर आपको इस समय अच्छे संबंध बनवाएगा, खासकर उच्च अधिकारियों से आपकी अच्छी बनेगी, इससे बिजनेस में आपको लाभ होगा। अगर कोई एग्जाम देने जा रहे हैं, तो आपके लिएसरकारी नौकरी के चांस भी बन रहे हैं।
सूर्य गोचर का धनु राशि पर क्या होगा असर?
सूर्य गोतर धनु राशि वालों के लिए आपको लाइफ में आगे बढ़ाएगा। करियर में आपके पास ऐसे मौके आए हैं, जहां आप लाभ पाएंगे। आपको अपने टारगे्ट्स पर अच्छे से फोकस करना है और कम डेडलाइन में भी बेस्ट रिजल्ट देना है। आपकी मेहनत यहां पर खास रहेगी।




साइन इन