महाशिवरात्रि पर महालक्ष्मी से लेकर शुक्रादित्य समेत 6 राजयोग, जानें किन राशियों के लिए लाभ के योग
Mahashivratri rashifal : महाशिवरात्रि पर सूर्य और बुध का साथ होने से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। शुक्र और सूर्य के साथ होने से शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। मंगल के उच्च राशि मकर में होने से रुचक नामक योग का निर्माण हो रहा है

महाशिवरात्रि पर संपूर्ण दिन एवं रात चंद्रमा शनि की पहली राशि मकर में, मंगल शनि की राशि मकर में, बुध शनि की दूसरी राशि कुंभ में, देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्चाभिलाषी स्थिति मिथुन राशि में, शुक्र शनि की दूसरी राशि कुंभ में तथा शनि देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे। केतु सिंह राशि में तथा राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस प्रकार मकर राशि में त्रि ग्रहीय योग का निर्माण होगा तथा महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। एक तरफ बुध और शुक्र के कुंभ राशि में होने से लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण होगा। सूर्य और बुध का साथ होने से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। शुक्र और सूर्य के साथ होने से शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। मंगल के उच्च राशि मकर में होने से रुचक नामक योग का निर्माण हो रहा है साथ ही अमृत योग एवं सर्वार्थ सिद्ध योग भी इस दिन व्याप्त रहेगा। इस कारण से महाशिवरात्रि पर बन रहे अनेक योग परम शुभकारक होंगे।
महाशिवरात्रि पर बनने वाले ग्रहों के योग संजोग का सभी राशियों पर निम्न प्रभाव पड़ेगा।
मेष :- आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा । व्यापार में लाभ बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रगति एवं नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी।
वृष :- नौकरी तथा व्यवसाय में प्रगति होगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को लाभ मिलेगा। घर और गाड़ी का सुख बढ़ेगा। पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
मिथुन :- मनोबल में कमी एवं स्वास्थ्य को लेकर तनाव बढ़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी तथा कार्य क्षेत्र में परिवर्तन होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति होगी।
कर्क :- मनोबल एवं व्यक्तित्व में निखार आएगा। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। क्रोध में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता के कारण तनाव बढ़ेगा। पेट एवं पैर की समस्या होगी। घर और गाड़ी पर खर्च बढ़ेगा।
सिंह :- स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगा। मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगा। सरकारी तंत्र से लाभ बढ़ेगा। जीवनसाथी को लेकर कष्ट बढ़ेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता बढ़ेगी।
कन्या :- प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें । मानसिक तनाव में वृद्धि होगा । अचानक खर्च में वृद्धि होगी। घर और गाड़ी के सुख में वृद्धि होगी।
तुला :- आर्थिक प्रगति होगी तथा आय के नए साधन बनेंगे। घर गाड़ी एवं अचल संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरी में परिवर्तन एवं पदोन्नति संभव।
वृश्चिक :- मनोबल, व्यक्तित्व, पुरुषार्थ एवं पराक्रम में तीव्र वृद्धि होगी। भोग विलाषिता में वृद्धि होगी। सरकारी तंत्र से लाभ प्राप्त होगा। हृदय रोग से संबंधित समस्याओं के कारण तनाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र एवं कार्यस्थल में परिवर्तन होगा।
धनु :- मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण जरूर रखें। पारिवारिक खर्च एवं पारिवारिक कार्यों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अवरोध उत्पन्न होगा। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
मकर :- नौकरी व्यवसाय व्यापार में उन्नति होगा। जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों में सुधार होगा। नया कार्य आरंभ होगा। पारिवारिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। पेट एवं पैर की समस्या के कारण तनाव बढ़ेगा। आर्थिक प्रगति होगी।
कुंभ :- पारिवारिक प्रगति होगा । संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ेगी। दैनिक आय एवं रोजगार को लेकर उलझन बढ़ेगा। यात्रा खर्च में वृद्धि होगी। सुख एवं सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी।
मीन :- शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा सुख में कमी महसूस होगी पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगी आर्थिक प्रगति होगी डिग्री एवं अध्ययन के लिए समय अनुकूल रहेगा संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।




साइन इन