Horoscope Lunar Eclipse Rashifal Chandra Grahan singh rashi Mercury Transit Mars Rashifal Sun Rahu in Aquarius Horoscope 3 मार्च को सिंह राशि में चंद्र ग्रहण, कुंभ राशि में बुध, मंगल, सूर्य, राहु मिलकर बना देंगे मालामाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

3 मार्च को सिंह राशि में चंद्र ग्रहण, कुंभ राशि में बुध, मंगल, सूर्य, राहु मिलकर बना देंगे मालामाल

Horoscope Lunar Eclipse Rashifal Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का दुर्लभ नजारा 3 मार्च के दिन देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण का प्रभाव भी देखा जाएगा। ऐसे में मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव पड़ने वाला है। 

Mon, 2 March 2026 03:46 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
3 मार्च को सिंह राशि में चंद्र ग्रहण, कुंभ राशि में बुध, मंगल, सूर्य, राहु मिलकर बना देंगे मालामाल

Horoscope Lunar Eclipse Rashifal Chandra Grahan: इस साल फाल्गुन महीने में पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का दुर्लभ नजारा 3 मार्च के दिन देखने को मिलेगा। भारत में भी कुछ समय के लिए ग्रहण का नजारा देखा जा सकता है। इस बार चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जहां पहले से ही केतु ग्रह विराजमान हैं। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण पर सिंह राशि में केतु व चंद्र की युति बनेगी। इसके साथ ही कुंभ राशि में बुध, सूर्य, मंगल और राहु भी विराजने वाले हैं। भारत में ग्रहण का प्रभाव भी देखा जाएगा। ऐसे में मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव पड़ने वाला है। चंद्र ग्रहण लगने से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ के लिए दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। आइए पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा के अनुसार जानते हैं चंद्र ग्रहण लगने पर किन राशियों के समय लाभकारी माना जा रहा है-

3 मार्च को सिंह राशि में चंद्र ग्रहण, कुंभ राशि में बुध, मंगल, सूर्य, राहु मिलकर बना देंगे मालामाल

धनु राशि के लिए चंद्र ग्रहण का दिन कैसा रहेगा?

  • करियर में सफलता मिलेगी।
  • धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  • रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा।
  • फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।

उपाय- गुरु मंत्र का जाप करें

तुला राशि के लिए चंद्र ग्रहण का दिन कैसा रहेगा?

  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • लव लाइफ की दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
  • करियर में नए मौके मिल सकते हैं।
  • घर में शांति बनी रहेगी।

उपाय- माता दुर्गा की पूजा करें

सिंह राशि के लिए चंद्र ग्रहण का दिन कैसा रहेगा?

  • मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे।
  • काम पर फोकस रहेगा।
  • बिजनेस में लाभ हो सकता है।

उपाय- सूर्य को जल अर्पित करें

मीन राशि के लिए चंद्र ग्रहण का दिन कैसा रहेगा?

  • सफलता और लाभ के योग बनेंगे।
  • टास्क आसानी से पूरा कर सकेंगे।
  • पॉजिटिव महसूस करेंगे।
  • पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

वृषभ राशि के लिए चंद्र ग्रहण का दिन कैसा रहेगा?

  • आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
  • धार्मिक चीजों में आपका मन लगेगा।
  • सुख-शांति बनी रहेगी।
  • काम पर प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।

उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:क्या 3 मार्च को भी होगा होलिका दहन? पंडित जी से जानें होली जलने का मुहूर्त
ये भी पढ़ें:कल कितने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल समेत जरूरी डिटेल्स
ये भी पढ़ें:भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण, 3 मार्च की दोपहर से शुरू होगा Chandra Grahan
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!