Horoscope saturn venus conjunction in pisces shukra shani yuti these 3 zodiac signs gets positive result शनि-शुक्र की मीन राशि में युति, 31 मई तक इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि-शुक्र की मीन राशि में युति, 31 मई तक इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत

Saturn-Venus conjunction: मीन राशि में शुक्र-शनि एक साथ विराजमान हैं। शुक्र-शनि की युति कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ मानी जा रही है। जानें इन राशियों के बारे में-

Tue, 20 May 2025 05:31 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि-शुक्र की मीन राशि में युति, 31 मई तक इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत

Shukra-Shani Yuti in Meen Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र को मित्र ग्रह माना गया है। कई बार इन दोनों ग्रहों की युति शुभ फल प्रदान करती है। इस समय शुक्र व शनि मीन राशि में युति बना रहे हैं। शुक्र-शनि की युति से कुछ राशियों को जीवन में कई तरह के सुख प्राप्त होते हैं। शुक्र मीन राशि में 31 मई 2025 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, 31 मई तक बनने वाली मीन राशि में शुक्र-शनि युति कुछ राशियों के लिए जीवन में सुख-समृद्धि व धन ला सकती है। जानें इन राशियों के बारे में-

1. मिथुन राशि- शुक्र-शनि की युति मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक फलदायी सिद्ध हो सकती है। इस अवधि में आपको व्यापारिक सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, जिससे उन्नति या तरक्की के मार्ग खुलेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और पुराने साधनों से भी धन का आगमन होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धन की बरकत बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

2. वृषभ राशि- शुक्र-शनि का मिलन वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में आपको आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। व्यापारिक रूप से तरक्की मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत संभव है। आय के नए-नए सोर्स बनेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

3. मीन राशि- शुक्र-शनि की युति मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाली है। इस युति के प्रभाव से आपको सामाजिक मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिरता मिलेगी। धन का आवक बढ़ेगा। अटके हुए धन की वापसी संभव है। कार्यों की विघ्न-बाधा दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 मई से खत्म हुई शनि-राहु की युति, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!