Horoscope Ketu Rashifal will bring amazing results from January 2026 bringing sudden financial gains to some zodiacs मायावी केतु का गोचर जनवरी से दिखाएगा कमाल, इन 3 राशियों को अचानक होगा धन लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मायावी केतु का गोचर जनवरी से दिखाएगा कमाल, इन 3 राशियों को अचानक होगा धन लाभ

Horoscope Ketu Rashifal 2026 Transit : बहुत ही जल्द केतु अपनी चाल बदलने वाले हैं। सिंह राशि में विराजमान केतु जल्द ही नक्षत्र पद बदलने जा रहे हैं। केतु के गोचर से कुछ राशि के जातकों को बम्पर लाभ मिल सकता है।

Wed, 24 Dec 2025 12:39 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मायावी केतु का गोचर जनवरी से दिखाएगा कमाल, इन 3 राशियों को अचानक होगा धन लाभ

Horoscope Ketu Rashifal 2026: केतु ग्रह को मायावी ग्रह माना जाता है। ये एक छाया ग्रह हैं। केतु की बदलती चाल कुछ लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है तो कुछ लोगों के भाग्योदय का कारण भी बन सकती है। बहुत ही जल्द केतु अपनी चाल बदलने वाले हैं। सिंह राशि में विराजमान केतु जल्द ही नक्षत्र पद बदलने जा रहे हैं। नए साल की शुरुआत में जनवरी के महीने में केतु की चाल बदलेगी। इस समय केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय पद में हैं। जनवरी 2026 में केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करने जा रहे हैं। केतु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही लकी साबित होने वाला है। आईए जानते हैं-

मायावी केतु का गोचर जनवरी से दिखाएगा कमाल, इन 3 राशियों को अचानक होगा धन लाभ

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।

आपके लिए तरक्की करने के नए मार्ग खुलेंगे।

लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

सेहत में भी पहले से सुधार होगा।

बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

धन का आगमन होगा।

करियर में आपको अपने दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा।

कई नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन बाद से इन राशियों के बदलेंगे दिन, बुध का धनु राशि में गोचर देगा प्रॉफिट
ये भी पढ़ें:मंगल गोचर नए साल में मचाएगा धमाल, मकर राशि में एंटर कर इन राशियों को देंगे लाभ

वृश्चिक राशि

केतु का यह गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है।

आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा।

किसी भी नए काम की शुरुआत करना लाभदायक साबित हो सकता है।

व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी।

आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु का यह गोचर होने से फायदा हो सकता है।

किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा।

हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी।

घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

वहीं, पार्टनर के साथ चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 24 दिसंबर को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 24 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!