Aaj Ka Rashifal 24 December 2025 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 24 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 24 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 24 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 24 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Wed, 24 Dec 2025 05:30 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 24 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 24 December 2025 Horoscope, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति: गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, बुद्ध वृश्चिक राशि में, सूर्य, शुक्र और मंगल, धनु राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, राहु कुंभ राशि में, और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। राशिफल देखते हैं।

मेष राशि से लेकर मीन का 24 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यवसाय में कुछ नयापन सा महसूस करेंगे, जो कि एक पॉजिटिव होगा। पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र का लाभ होगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि: भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं या उस में भाग ले सकते हैं। जोखिम से उभरता हुआ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल गोचर नए साल में मचाएगा धमाल, मकर राशि में एंटर कर इन राशियों को देंगे लाभ
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 24 दिसंबर: कुंभ राशि आज पैसे के मामले में रहें बेहद सावधान

मिथुन राशि: कोई रिस्क मत लीजिए। थोड़ा बचकर पार कीजिए। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि: जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी, प्रेमिका के मुलाकात संभव है। नौकरी-चाकरी के स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सब कुछ अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लेकिन डिस्टरबेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 राजयोग के अद्भुत संयोग में नए साल की शुरूआत, 2026 में इन राशियों की मिलेगा लाभ
ये भी पढ़ें:Libra,तुला राशिफल 24 दिसंबर 2025: जानें कैसा रहेगा आज का तुला राशि वालों का दिन?

कन्या राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, लेकिन प्रेम में थोड़ा नोकझोंक संभव है। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक दें। भावुक होके निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि: भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य पहले से ठीक है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। अपनों का साथ होगा। व्यापारिक रिश्ते सुदृढ़ होगी, जो आपने डिजाइन किया है, उसको लागू करें, शुभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा होगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल बाद शनि के नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा
ये भी पढ़ें:मकर राशिफल 24 दिसंबर: मकर राशि आज जोखिम भरे ऑफर से बचें, मिलेगा बोनस

धनु राशि: धनु राशि की स्थिति ठीक है, लेकिन जुबान पर काबू रखें और निवेश अभी ना करें। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा जैसा चाहेंगे वैसा होता हुआ दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: अकारण मन परेशान रहेगा। चिंता का कोई कारण नहीं है लेकिन मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा लाभप्रद होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा होगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 24 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 24 दिसंबर: मेष राशि वाले शॉर्टकट के चक्कर में ना लें रिस्की फैसले
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!