मंगल गोचर नए साल में मचाएगा धमाल, मकर राशि में एंटर कर मेष समेत इन 3 राशियों को देंगे खूब लाभ
Mangal Rashifal Mars in Capricorn Horoscope 2026: जनवरी के महीने में मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। मंगल के मकर राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव होंगे।

Mangal Rashifal Mars in Capricorn: ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं मंगल, जिनकी जल्द ही चाल बदलने जा रही है। जनवरी के महीने में मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। मंगल के मकर राशि में प्रवेश करते ही सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। मकर राशि में मंगल उच्च के माने जाते हैं। ऐसे में शनि की मकर राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों की किस्मत निखार सकता है। आइए जानते हैं मंगल ग्रह के इस गोचर से किन राशियों के गोल्डन दिन शुरू हो सकते हैं-
मंगल गोचर नए साल में मचाएगा धमाल, मकर राशि में एंटर कर मेष समेत इन 3 राशियों को देंगे खूब लाभ
मेष राशि
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।
मंगल के शुभ प्रभाव से व्यापार से जुड़ी योजनाएं अपना कमाल दिखाएंगी।
समाज में नाम और काम दोनों मान-सम्मान बटोरेंगे।
सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुछ लोग अपने भाई-बहन के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
रुके हुए कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का गोचर बेहद ही शुभ माना जा रहा है।
व्यापार में आ रही मुश्किलें समाप्त होने लगेंगी।
मंगल ग्रह की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है।
आर्थिक दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
कर्क राशि
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों को लाभ दिला सकता है।
कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें खुद ब खुद खत्म होने लगेंगी।
व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है।
नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस और सहयोगियों का साथ मिलेगा।
परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन