Horoscope Ketu Rashifal Ketu transit 2026 in Venus constellation will bring good fortune to these 3 zodiacs सिंह राशि में केतु का गोचर शुक्र के नक्षत्र में, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सिंह राशि में केतु का गोचर शुक्र के नक्षत्र में, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

Horoscope Ketu Rashifal Ketu transit: सिंह राशि में विराजमान केतु अब नए साल में जनवरी के महीने में चाल बदलने जा रहे हैं। केतु के चाल बदलते ही वृश्चिक राशि समेत कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने जा रहा है।

Tue, 16 Dec 2025 04:08 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सिंह राशि में केतु का गोचर शुक्र के नक्षत्र में, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

Horoscope Ketu Rashifal Ketu transit: ज्योतिष शास्त्र में केतु को मायावी ग्रह माना गया है। हमेशा उलटी चाल में केतु का गोचर होता है। केतु स्लो स्पीड में राशि परिवर्तन, नक्षत्र गोचर और अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। केतु के गोचर करने से राशियों को अशुभ और शुभ दोनों तरह के फल झेलने पड़ सकते हैं। वहीं, सिंह राशि में विराजमान केतु अब नए साल में जनवरी के महीने में चाल बदलने जा रहे हैं। इस समय केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर कर रहे हैं। नए साल में जनवरी के महीने में केतु का नक्षत्र गोचर होगा। पंचांग के अनुसार, जनवरी 2026 में केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। केतु के इस गोचर से कुछ राशियों को लाभ होने वाला है तो कुछ को नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि केतु का ये गोचर किन राशियों के लिए बेहद ही फायदेमंद रहने वाला है-

सिंह राशि में केतु का गोचर शुक्र के नक्षत्र में, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए केतु का ये नक्षत्र गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है।

विदेशी यात्रा का योग बनते हुए दिख रहा है।

इस राशि के लोगों को व्यापार में सफलता प्राप्त होगी।

मान सम्मान बढ़ेगा।

खर्च बढ़ सकता है लेकिन वक्त के अनुसार आप इसे मैनेज भी कर लेंगे।

शिव भगवान की उपासना करना आपके लिए बेहद ही फलदायक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से धनु राशि में सूर्य-मंगल, इन 3 राशियों की रौशन होगी किस्मत
ये भी पढ़ें:2 बार बदलेगी राहु की चाल, नए साल से कुंभ समेत इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

सिंह राशि

केतु के इस नक्षत्र गोचर से सिंह राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

व्यापार में मान सम्मान बढ़ेगा।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सेहत पर कुछ असर पड़ सकता है। इसलिए ध्यान रखने की जरूरत है।

परिवार के संग संबंध भी मजबूत रहेंगे।

दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए केतु का ये नक्षत्र गोचर लाभकारी माना जा रहा है।

व्यापार या कारोबार के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

आय के नए मार्ग भी खुलेंगे।

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग भी मिलेगा।

स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

फालतू का खर्च करने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, रहेगी मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि
ये भी पढ़ें:राशिफल: 17 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!