Horoscope Ketu-Mercury Conjunction in Leo Budh Ketu Yuti August 2025 These 3 Zodiac Signs gets benefits Budh-Ketu Yuti: सिंह राशि में बनने वाली है केतु-बुध की युति, इन 3 राशियों को होगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh-Ketu Yuti: सिंह राशि में बनने वाली है केतु-बुध की युति, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Budh-Ketu Yuti 2025: सालों बाद छाया ग्रह केतु व ग्रहों के राजकुमार बुध की युति बनने वाली है। केतु-बुध की युति से तीन राशियों को फायदा होगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Fri, 6 June 2025 03:53 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh-Ketu Yuti: सिंह राशि में बनने वाली है केतु-बुध की युति, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Ketu- Mercury Conjunction in Leo: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। अगस्त महीने में बुद्धि, व्यापार व तर्क के कारक बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में मायावी ग्रह केतु पहले से विराजमान हैं, जिससे सिंह राशि में केतु-बुध की युति बनेगी। सालों बाद बनने जा रही केतु-बुध की युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन सिंह समेत तीन राशियों को बुध-केतु की युति का फायदा मिलेगा। जानें केतु-बुध की युति से किन राशियों को होगा लाभ-

1. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को बुध-केतु की युति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। करियर के लिहाज से यह समय अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक पार्टनरशिप लाभकारी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुरक्षित और स्थिर रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: 26 जून से इन 3 राशियों को होगा खूब लाभ

2. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को बुध-केतु की युति से कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। आपकी कड़ी मेहनत की तारीफ की जाएगी। कार्यस्थल पर सीनियर्स और सहकर्मियों से भी अच्छा सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। इस अवधि में अच्छा पैसा कमाने का मौका मिलेगा।

3. धनु राशि- केतु-बुध युति की युति धनु राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम या उत्सव हो सकता है। आपकी आय का स्रोत बढ़ेगा और कई निवेशों से लाभ कमाने की संभावना है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आपकी मानसिक चिंताएं दूर होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 जून से इन 4 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, जब बुध करेंगे मिथुन गोचर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!