Horoscope Jupiter nakshatra transit 2025 Lucky Zodiac Signs of guru nakshatra parivartan 2025 Jupiter Transit: गुरु का नक्षत्र गोचर, 10 अप्रैल से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Jupiter Transit: गुरु का नक्षत्र गोचर, 10 अप्रैल से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

  • Guru Nakshatra Gochar: गुरु मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करके कई राशियों पर शुभ प्रभाव डालेंगे। जानें गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

Thu, 10 April 2025 04:01 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Jupiter Transit: गुरु का नक्षत्र गोचर, 10 अप्रैल से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Guru Nakshatra Transit 2025: गुरु 10 अप्रैल 2025 को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं और 13 जून तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। गुरु के नक्षत्र गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर पड़ेगा। गुरु का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर अत्यंत शुभ व अनुकूल माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। इन राशि वालों को करियर, व्यवसाय व आर्थिक रूप से बेहतर परिणाम मिलेंगे। जानें गुरु नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

1. सिंह राशि- गुरु नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों को लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इनकम के नए सोर्स बनेंगे और पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे आएंगे। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। निवेश का अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए गुरु नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको नौकरी चाकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। वेतन वृद्धि संभव है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन 5 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे बजरंगबली

3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को गुरु के प्रभाव से अच्छे फल प्राप्त होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। पार्टनरशिप में लाभ होगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ से मन खुश होगा। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा।

4. धनु राशि- धनु राशि वालों को नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। उन्नति व तरक्की से भरा समय रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। आनंददायक जीवन गुजारेंगे, किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 अप्रैल को शुक्र बदलेंगे चाल, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

5. कुंभ राशि- गुरु के प्रभाव से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को लाभ के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे समय का निर्माण होगा। भाग्य का साथ देगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!