hanuman janmotsav 2025 par kya daan karna chahiye what to donate on hanuman jayanti Hanuman Jayanti: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन 5 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे बजरंगबली, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hanuman Jayanti: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन 5 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे बजरंगबली

  • Hanuman Jayanti Daan: हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें हनुमान जन्मोत्सव पर क्या दान करना चाहिए-

Thu, 10 April 2025 03:18 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman Jayanti: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन 5 चीजों का दान, प्रसन्न होंगे बजरंगबली

What should we donate on hanuman jayanti: हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को है। इस दिन बजरंगबली की धूमधाम से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ व व्रत करने के साथ ही कुछ चीजों का दान करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। जानें हनुमान जन्मोत्सव पर किन चीजों का दान करना चाहिए-

1. हनुमान जन्मोत्सव के दिन हल्दी का दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन हल्दी का दान करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और घर में शुभता का आगमन होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जन्मोत्सव पर भद्रा का साया, नोट कर लें पूजन व व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

2. हनुमान जन्मोत्सव पर अनाज का दान करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन अनाज का दान करने से आय के नए स्रोत बनते हैं और मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

3. हनुमान जन्मोत्सव पर लड्डू का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लड्डू का दान करने से नौकरी में पदोन्नति मिलती है और धन का आवक बढ़ता है।

4. हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाने के बाद नारंगी रंग के सिंदूर का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

5. भुने हुए चने और गुड़ भगवान हनुमान जी को प्रिय हैं। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन चना और गुड़ का दान करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जन्मोत्सव के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

हनुमान जन्मोत्सव शुभ मुहूर्त 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल 2025 को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगी और 13 अप्रैल 2025 को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!