दिवाली से पहले गुरु का कर्क गोचर, 18 अक्टूबर से इन 3 राशियों की चमकेगा भाग्य
Jupiter Transit 2025 October: गुरु अक्टूबर में अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। गुरु मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आएंगे और कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे। जानें गुरु का कर्क गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

Guru Gochar October 2025: गुरु ग्रह इस समय अतिचारी अवस्था में मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। अतिचारी अवस्था का अर्थ किसी भी ग्रह का सामान्य से अधिक तेज चलना है। ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु 18 अक्टूबर को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 4 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इस साल दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दिवाली से पहले गुरु का कर्क गोचर मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों पर गुरु के कर्क गोचर का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। गुरु के कर्क गोचर की अवधि में तीन भाग्यशाली राशियों को भाग्य का साथ मिलने के साथ ही सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। जानें गुरु का कर्क गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।
1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का कर्क गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपको करियर में ग्रोथ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। खर्चों में कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति अच्छी होगी।
2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस समय नौकरी पेशा करने वालों को आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। इस समय आपका कोई सपना सच हो सकता है।
3. मीन राशि- मीन राशि वालों के इस समय आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम, शिक्षा व धन से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। व्यापारियों को पार्टनरशिप से जुड़े संकट हल होंगे। आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आ सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन