Horoscope guru asta 2025 effect Jupiter set in gemini these 4 zodiac signs will get positive result मिथुन राशि में गुरु हो रहे अस्त, 12 जून से इन 4 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मिथुन राशि में गुरु हो रहे अस्त, 12 जून से इन 4 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

Horoscope Guru Asta: देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त होने वाले हैं। गुरु अस्त का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। जानें गुरु अस्त की लकी राशियां-

Thu, 5 June 2025 05:00 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मिथुन राशि में गुरु हो रहे अस्त, 12 जून से इन 4 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

Guru Ast 2025 June: देवगुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में विराजमान हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु 12 जू 2025, गुरुवार को शाम 07 बजकर 56 मिनट पर इसी राशि में अस्त होंगे। करीब 27 दिन तक अस्त रहने के बाद 09 जुलाई को गुरु उदित होंगे। गुरु का मिथुन राशि में अस्त होना सभी 1 राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन मेष व वृश्चिक समेत चार राशियों के लिए गुरु की अस्त अवस्था लाभकारी रहने वाली है। जानें गुरु अस्त से किन राशियों को होगा लाभ और किस तरह के परिणाम मिलेंगे।

1. मेष राशि- गुरु मेष राशि के तीसरे भाव में विराजमान हैं, जो कि शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में गुरु अस्त होने से मेष राशि वालों को कई क्षेत्रों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। भाई-बहन के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आपके आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। नेगेटिविटी से छुटकारा मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: 26 जून से इन 3 राशियों को होगा खूब लाभ

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को खर्चों में कमी आएगी और धन की बचत करना संभव हो सकेगा। सेहत में सुधार होगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

3. वृश्चिक राशि- गुरु अस्त के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। कार्यों की विघ्न-बाधाएं खत्म हो सकती हैं। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। हालांकि विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल का सिंह गोचर इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन

4. मकर राशि-मकर राशि छठवें भाव में गुरु विराजमान हैं। मकर राशि के लिए गुरु का छठे भाव में गोचर लाभप्रद नहीं माना जाता है। ऐसे में गुरु का अस्त होना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। गुरु अस्त के प्रभाव से सरकारी कार्यों में आने वाली अड़चनें दूर होंगी। संतान से संबंधित कोई परेशानी सुलझ सकती है। सेहत में सुधार होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!