Horoscope Chandra Gochar meen rashi mai MOON RASHIFAL VENUS TRANSIT in pisces benefiting these zodiac signs शुक्र-चंद्र गोचर होगा गुरु की राशि में, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र-चंद्र गोचर होगा गुरु की राशि में, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Horoscope Chandra Gochar meen rashi mai: गुरु की मीन राशि में चंद्रमा गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे। चंद्र के गोचर करते ही मीन राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति बनेगी।

Mon, 9 Feb 2026 06:17 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शुक्र-चंद्र गोचर होगा गुरु की राशि में, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Horoscope Chandra Gochar, MOON RASHIFAL VENUS TRANSIT, : धन व प्रेम के कारक शुक्र इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही गुरु की राशि मीन में शुक्र का गोचर होगा। होली से पहले 2 मार्च के दिन शुक्र का गोचर मीन राशि में होगा। इसके बाद चंद्र ग्रह भी गुरु की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 मार्च के दिन गुरु की मीन राशि में चंद्रमा गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे। चंद्र के गोचर करते ही मीन राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति बनेगी। ऐसे में शुक्र और चंद्रमा की युति से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है तो कुछ राशियों को नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं गुरु की मीन राशि में चंद्रमा और शुक्र के इस गोचर से किन राशियों को लाभकारी रिजल्ट मिल सकता है-

शुक्र-चंद्र गोचर होगा गुरु की राशि में, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

धनु राशि के लिए गुरु की मीन राशि में चंद्रमा और शुक्र का गोचर कैसा रहेगा?

गुरु की मीन राशि में चंद्रमा और शुक्र के इस गोचर से धनु राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यह गोचर सुख-शांति, इनोशनल स्टेबिलिटी और समृद्धि का समय लाया है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन के हर क्षेत्र में पॉजिटिव एनर्जी महसूस करेंगे।

कर्क राशि के लिए गुरु की मीन राशि में चंद्रमा और शुक्र का गोचर कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों को गुरु की मीन राशि में चंद्रमा और शुक्र के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और संतुलन बना रहेगा। कई लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। करियर में उन्नति और सम्मान मिलने की भी प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर यह गोचर लाभ और समृद्धि ला सकता है।

मकर राशि के लिए गुरु की मीन राशि में चंद्रमा और शुक्र का गोचर कैसा रहेगा?

गुरु की मीन राशि में चंद्रमा और शुक्र का ये गोचर मकर राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। सिंगल जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यह समय उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो करियर और धन से संबंधित मामलों में वृद्धि चाहते हैं। संपत्ति खरीदने, घर की मरम्मत करने या पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह एक अनुकूल समय रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:146 दिन तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बारिश, शनि की चाल बदलने से बदलेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:सूर्य,शुक्र,चंद्र,बुध कुंभ राशि में, 17 फरवरी से इन राशियों की झोली में खुशियां
ये भी पढ़ें:6 दिन बाद से मां लक्ष्मी इन राशियों पर मेहरबान, चंद्र-मंगल की युति से होगा लाभ
ये भी पढ़ें:Rashifal: 10 फरवरी को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!