Horoscope Moon Rashifal Mars Transit Chandra Gochar Makar Rashi mai After 6 days zodiacs get profit 6 दिन बाद से मां लक्ष्मी इन 3 राशियों पर मेहरबान, चंद्र-मंगल की युति से मिलेगा प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

6 दिन बाद से मां लक्ष्मी इन 3 राशियों पर मेहरबान, चंद्र-मंगल की युति से मिलेगा प्रॉफिट

Horoscope Moon Rashifal Mars Transit 2026: चंद्र के मकर राशि में प्रवेश करते ही मंगल के साथ युति बनेगी। मकर राशि में चंद्र और मंगल के गोचर से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा। 

Sun, 8 Feb 2026 09:05 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
6 दिन बाद से मां लक्ष्मी इन 3 राशियों पर मेहरबान, चंद्र-मंगल की युति से मिलेगा प्रॉफिट

Horoscope Moon Rashifal Mars Transit 2026, ग्रह राशि बदलकर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। ग्रहों की युति के निर्माण से कई शुभ योग व राजयोग भी बनते हैं। इस समय शनि की मकर राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल गोचर कर रहे हैं। जल्द ही मकर राशि में मन और भावनाओं के कारक चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है। चंद्र के मकर राशि में प्रवेश करते ही मंगल के साथ युति बनेगी। मकर राशि में चंद्र और मंगल के गोचर से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग बेहद लाभकारी माना जाता है। इस राजयोग के निर्माण से धन की कमी नहीं रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 फरवरी को मकर राशि में चंद्र का गोचर होगा। इस राशि में चंद्र 16 फरवरी तक विराजने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मकर राशि में महालक्ष्मी राजयोग बनने पर किन राशियों पर माता लक्ष्मी की शुभ दृष्टि रहने वाली है-

6 दिन बाद से मां लक्ष्मी इन 3 राशियों पर मेहरबान, चंद्र-मंगल की युति से मिलेगा प्रॉफिट

1. मेष राशि के लिए चंद्र-मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग कैसा रहेगा?

मकर राशि में महालक्ष्मी राजयोग बनने पर मेष राशि के जातकों को प्रॉफिट मिल सकता है। कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे। किसी बड़ी मुश्किल से सामना नहीं होगा।

2. वृषभ राशि के लिए चंद्र-मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग कैसा रहेगा?

वृषभ राशि के जातकों को मकर राशि में महालक्ष्मी राजयोग बनने पर कोई लाभकारी खबर मिल सकती है। मन आपका शांति और प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। चंद्र ग्रह के शुभ प्रभाव से आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहेगी। जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी।

3. मकर राशि के लिए चंद्र-मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग कैसा रहेगा?

मकर राशि में महालक्ष्मी राजयोग बनने पर इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। मां की सेहत पहले से बेहतर होगी। धार्मिक चीजों में आपका मन लगेगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। काम के सिलसिले में थोड़ी बहुत यात्रा करनी पड़ सकती है। आप का स्वास्थ्य सही रहेगा। ऑफिस का स्ट्रेस आपको ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएगा।

महालक्ष्मी राजयोग बनने से क्या होता है?

  1. ऐसे व्यक्ति को समाज में बहुत मान-सम्मान मिलती है।
  2. यह राजयोग बनने पर वाहन और भवन सुख प्राप्त होता है।
  3. व्यक्ति को अपने जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। वह अपनी मेहनत और भाग्य से बहुत संपत्ति अर्जित करता है।
  4. बिजनेस हो या नौकरी, सफलता का स्वाद मिलता है।
  5. इस राजयोग के प्रभाव से व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है और पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य,शुक्र,चंद्र,बुध कुंभ राशि में, 17 फरवरी से इन राशियों की झोली में खुशियां
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 9 से 15 फरवरी तक का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:9 फरवरी को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!