Venus, Sun Transit Moon Rashifal Mercury, Rahu in Aquarius Horoscope Kumbh rashi mai chandra surya shukra budh gochar सूर्य, शुक्र, चंद्र, बुध, राहु कुंभ राशि में, 17 फरवरी से इन राशियों की झोली में खुशियां ही खुशियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य, शुक्र, चंद्र, बुध, राहु कुंभ राशि में, 17 फरवरी से इन राशियों की झोली में खुशियां ही खुशियां

Venus, Sun Transit Moon Rashifal Mercury, Rahu in Aquarius: इस समय कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु विराजमान हैं। जल्द ही इस राशि में 5 ग्रहों की युति से पंचग्रही योग बनेगा, जिससे कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं।

Sun, 8 Feb 2026 05:47 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य, शुक्र, चंद्र, बुध, राहु कुंभ राशि में, 17 फरवरी से इन राशियों की झोली में खुशियां ही खुशियां

Venus, Sun Transit Moon Rashifal Mercury, Rahu in Aquarius: ग्रहों की बदलती चाल के कारण फरवरी का ये महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कुछ ग्रह अपनी चाल में बदलाव कर चुके हैं और कुछ ग्रहों की चाल में बदलाव होना अभी बाकी है। ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का उल्लेख किया गया है। इस समय शनि की कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु विराजे हुए हैं। जल्दी ही इस राशि में पांच ग्रहों की युति से पंचग्रही योग बनने जा रहा है। 13 फरवरी के दिन सूर्य शनि की राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी को चंद्र के कुंभ राशि में प्रवेश करने से पंचग्रही योग का निर्माण होगा। शनि की कुंभ राशि में चंद्रमा 19 फरवरी की सुबह तक रहेंगे। ऐसे में शनि की कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र, चंद्र, बुध, राहु के गोचर करने से कुछ राशियों को पॉजिटिव परिणाम मिल सकते हैं हैं। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-

सूर्य, शुक्र, चंद्र, बुध, राहु कुंभ राशि में, 17 फरवरी से इन राशियों की झोली में खुशियां ही खुशियां

1- मेष राशि के लिए कुंभ राशि में पंचग्रही योग का निर्माण कैसा रहेगा?

शनि की कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र, चंद्र, बुध, राहु के गोचर करने से मेष राशि के जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

2- सिंह राशि के लिए कुंभ राशि में पंचग्रही योग का निर्माण कैसा रहेगा?

सिंह राशि के जातकों को शनि की कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र, चंद्र, बुध, राहु के गोचर करने से लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

3- मिथुन राशि के लिए कुंभ राशि में पंचग्रही योग का निर्माण कैसा रहेगा?

शनि की कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र, चंद्र, बुध, राहु के गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी।

4- कन्या राशि के लिए कुंभ राशि में पंचग्रही योग का निर्माण कैसा रहेगा?

कन्या राशि के जातकों को शनि की कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र, चंद्र, बुध, राहु के गोचर करने से प्रॉफिट हो सकता है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। प्रोफेशनली और फाइनेंशली आप स्टेबल रहने वाले हैं। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 फरवरी को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि कब है, ग्रहों के संयोग से इन राशियों को खूब होगा फायदा
ये भी पढ़ें:आज से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, 15 फरवरी तक बुध गोचर राहु के नक्षत्र में
ये भी पढ़ें:आने वाले 7 दिनों में कुंभ, तुला समेत इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!