20 अप्रैल से शुरू होंगे अच्छे दिन, गुरु की चाल में बदलाव से होगा लाभ
अप्रैल महीने में ग्रहों की चाल एक बार फिर बदलाव लेकर आ रही है। इस बार बात हो रही है गुरु ग्रह की, जिन्हें ज्योतिष में ज्ञान, भाग्य और विस्तार का कारक माना जाता है। जब गुरु अपनी स्थिति बदलते हैं, तो उसका असर सीधे करियर, धन और सोच पर पड़ता है।

अप्रैल महीने में ग्रहों की चाल एक बार फिर बदलाव लेकर आ रही है। इस बार बात हो रही है गुरु ग्रह की, जिन्हें ज्योतिष में ज्ञान, भाग्य और विस्तार का कारक माना जाता है। जब गुरु अपनी स्थिति बदलते हैं, तो उसका असर सीधे करियर, धन और सोच पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 43 मिनट पर गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी खुद गुरु हैं। ऐसे में इसे गुरु का अपने ही नक्षत्र में जाना माना जाता है, जिससे इसका असर थोड़ा मजबूत हो जाता है। इस बदलाव के बाद कई लोगों के लिए चीजें धीरे-धीरे बेहतर होती दिख सकती हैं। खासकर कामकाज, पैसे और मौके के मामले में फर्क महसूस हो सकता है।
आइए जानते हैं, गुरु की चाल में बदलाव से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
मेष राशि- मेष राशि के लोगों को इस दौरान राहत मिल सकती है। पहले जो परेशानियां चल रही थीं, वे धीरे-धीरे कम होंगी। कर्ज से जुड़ी दिक्कतों में भी सुधार के संकेत हैं। काम में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे बढ़ने का मौका देंगी। आत्मविश्वास बना रहेगा और सेहत भी ठीक रहेगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नए मौके लेकर आ सकता है। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। पढ़ाई करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और मेहनत का फल भी दिखेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। निवेश से फायदा हो सकता है और पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह समय स्थिरता लेकर आ सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा और नई साझेदारी से फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए यह गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता के संकेत हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी और मानसिक स्थिति बेहतर होगी।
क्या रखें ध्यान- हालांकि यह समय अच्छा माना जा रहा है, लेकिन हर काम सोच-समझकर करना जरूरी है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है।
क्या करें उपाय- गुरु के प्रभाव को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करना और भगवान विष्णु की पूजा करना भी लाभकारी माना गया है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन