Horoscope Budh Ast 2025 Mercury Set in Aries Effect on Lucky Zodiac Signs Budh Ast: मेष राशि में अस्त होने जा रहे बुध, 17 मई से इन 3 राशियों का बदलेगा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Ast: मेष राशि में अस्त होने जा रहे बुध, 17 मई से इन 3 राशियों का बदलेगा समय

  • Budh Ast 2025 May: मई में बुध मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। बुध के अस्त होने से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें इन राशियों के बारे में-

Fri, 11 April 2025 06:00 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh Ast: मेष राशि में अस्त होने जा रहे बुध, 17 मई से इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Budh Ast 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, तर्क, व्यापार व संवाद का कारक माना गया है। बुध समय-समय पर अपनी राशि बदलने के साथ अपनी स्थिति में भी बदलाव करते रहते हैं। बुध वर्तमान में मीन राशि के गोचर में हैं और मई में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 मई 2025 को सुबह 04 बजकर 45 मिनट पर बुध मेष राशि में ही अस्त हो जाएंगे। करीब 23 दिन तक बुध अस्त अवस्था में रहेंगे। बुध अस्त के प्रभाव से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें बुध अस्त का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मेहनत रंग लाएगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर उन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु का नक्षत्र गोचर, 10 अप्रैल से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना शुभ रहने वाला है। धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। आय के नए साधन बनेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आ सकते हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

3. तुला राशि- तुला राशि के सातवें भाव में बुध अस्त होंगे। इससे इस राशि के जातकों को लाभ के साथ कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके काम को तारीफ मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का मेष गोचर, 14 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!