Horoscope 2026: मूलांक 5 वालों के लिए कैसा होगा 2026? जान लें आसान सा एक उपाय
Numerology Number 5 Horoscope: साल 2026 मूलांक 5 के जातकों के लिए कई अच्छी चीजें लेकर आ रहा है। साथ ही कई चुनौतियां भी आएगी लेकिन कुछ उपायों के जरिए इससे पार पा सकते हैं। इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे डालें एक नजर…

Numerology Number 5 Horoscope for 2026: साल 2026 को आने में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं। हर कोई नए साल से नई उम्मीदें लगा रहा है। नया साल हमेशा नए जज्बे और नई ऊर्जा के साथ आता है। बता दें कि ये साल नंबर 1 का है क्योंकि न्यूमेरेलॉजी के अनुसार अगर आप 2026 के अंकों का योग करेंगे तो 1 ही आएगा। 1 नंबर सूर्य ग्रह का होता है और ऐसे में माना जा रहा है कि साल 2026 कई लोगों की जिंदगी बदलने वाला है।
करियर, पर्सनल लाइफ और स्वास्थ्य
साल 2026 के लिए मूलांक 5 वालों का करियर बहुत सही जाने वाला है। मूलांक 5 के जातकों को इस साल प्रमोशन मिलेगा। साथ ही करियर से जुड़े कुछ नए स्किल्स भी आप इस साल सीखने वाले हैं। कुछ लोगों का ट्रांसफॉर्मर हो सकता है। वहीं जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें कई लाभ मिलने वाले हैं। बात की जाए स्टूडेंट्स तो उनके लिए भी साल 2026 काफी अच्छा जाने वाला है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो इस साल मूलांक 5 वालों का रिश्ता पहले से और मजबूत हो जाएगा। जो लोग अपने मनपसंदीदा शख्स से शादी करना चाहते हैं, उनके लिए ये साल चमत्कारी साबित होने वाला है। थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती है लेकिन इस मूलांक के लोग अपनी सूझबूझ से सारी चीजें सही कर लेंगे। वहीं अगर इस मूलांक के लोग किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं तो इसके लिए 2026 बहुत सपोर्टिव साल होगा। जहां तक हेल्थ की बात करें तो आपको इस साल अपना बहुत ख्याल रखना होगा। इस साल आप बहुत टेंशन लेने वाले हैं, जिससे कई बार बैचेनी की स्थिति भी बन जाएगी। वहीं आपको नाक और कान से जुड़े इंफेक्शन होने की भी संभावना है।
फाइनेंस
मूलांक 5 वालों के लिए 2026 फाइनेंस के हिसाब से मिलाजुला रहेगा। ट्रैवल की वजह से खर्चा होगा। इस साल बजट बनाकर चलें। सोच-समझकर खर्चा करने से चीजें सही होंगी। फालतू के खर्चों पर लगाम लगाना सही रहेगा। रिस्की इन्वेस्टमेंट ना करें। साल 2026 में अगर कोई इन्वेस्टमेंट करना है तो सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।
इन बातों का रखें ध्यान
मूलांक 5 वाले कई बार अपने ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से चीजों को खराब कर देते हैं। ऐसे में साल 2026 में इन लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए। इन लोगों को गुस्सा भी बहुत आता है, जिसके चलते ये कई बार गलत फैसले ही लेते हैं। ऐसे में साल 2026 में इन लोगों को अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए। अगर ऐसा हो जाता है तो साल पूरा का पूरा साल 2026 इनके फेवर में होगा।
खराब महीने: अगस्त, नवंबर
अच्छा महीने: मई, जून, अगस्त, सितंबर,
शुभ रंग: हरा, सफेद
2026 में करें ये उपाय
मूलांक 5 के जातक नए साल पर एक उपाय कर सकते हैं, जिसके बाद उनकी जिंदगी में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। साथ ही जिंदगी की मुश्किलें भी धीरे-धीरे कम होती जाएंगी। मूलांक 5 वालों को मंदिर में जाकर सुगंधित सामग्री जैसे चंदन, अगरबत्ती, इत्र और धूप बत्ती इत्यादि चढ़ाना चाहिए। इन चीजों को अर्पित करने से भगवान की विशेष कृपा होगी। विशेष रूप से मां लक्ष्मी की कृपा इस मूलांक के जातकों पर हमेशा बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र यानी न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन