horoscope 2026 numerology number 2 future predictions for new year mulank 2 ke liye 2026 kaisa rahega Horoscope 2026: मूलांक 2 वालों की जिंदगी में होगी नई लोगों की एंट्री? एक झटके में बदलेगी जिंदगी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Horoscope 2026: मूलांक 2 वालों की जिंदगी में होगी नई लोगों की एंट्री? एक झटके में बदलेगी जिंदगी

Numerology Number 2 Horoscope: साल 2026 कई लोगों के लिए सौगात लेकर आने वाला है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उनके लिए नया साल कैसा होगा? आज बात करेंगे मूलांक 2 वालों की और जानेंगे कि उनके लिए नया साल कैसा होने वाला है?

Thu, 27 Nov 2025 06:59 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Horoscope 2026: मूलांक 2 वालों की जिंदगी में होगी नई लोगों की एंट्री? एक झटके में बदलेगी जिंदगी

Numerology Number 2 Horoscope for 2026: नया साल ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। जहां 2025 कई मामलों में मिला-जुला ही रहा, वहीं 2026 कई लोगों के लिए नई शुरुआल लेकर आने वाला है। अगला साल यानी 2026 सूर्य का साल होगा क्योंकि इसका योग 2+0+2+6= 1 आ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये नंबर सूर्य ग्रह को रिप्रेजेंट करता है। वहीं नंबर 1 को राजा माना जाता है। ऐसे में नया साल कई मामलो में खास होने वाला है। आज जानेंगे कि मूलांक 2 वालों के लिए नया साल कैसा जाने वाला है? बता दें कि किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी चंद्रमा है।

करियर, पर्सनल लाइफ और स्वास्थ्य

साल 2026 मूलांक 2 वालों के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल लिहाज से बहुत सही जाएगा। इस साल आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। जिंदगी में किसी नए शख्स की एंट्री के बाद पिछली सारी शिकायतों को आप भूलने वाले हैं। इस बार जो भी शख्स आएगा, वो हमेशा के लिए आने वाला है। मूलांक 2 वालों को ये आशीर्वाद खुद यूनिवर्स की ओर से मिलने वाला है। जो लोग अविवाहित हैं, वो इस साल नए बंधन में बंध सकते हैं क्योंकि शादी के योग काफी सही बन रहे हैं। लव लाइफ हर मायने में सही जाने वाली हैं। वहीं हेल्थ भी सही रहने वाली है। आप इस साल खुद पर काफी ध्यान देंगे और इसका असर आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ने वाला है। आप अपनी डाइट पर थोड़ा सा ध्यान दे दें तो बाकी चीजें भी सही हो जाएंगी। करियर में आपको नए मौके मिलने वाले हैं। आपको अपनी काबिलियत को दिखाने का अच्छा मौका मिलने वाला है। वहीं इनकम के कई नए सोर्स मिलने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मूलांक 1 वालों के लिए कैसा होगा 2026? करियर और निजी जिंदगी में आएगा बदलाव

इन बातों का रखें ध्यान

मूलांक 2 वाले लोग काफी इमोशनल होते हैं। ऐसे में कई जगहों पर उन्हें अपने इमोशन को काबू में रखना है। इस मूलांक जातक ये कोशिश भी करें कि रिश्तों के बीच में ईगो को ना आने दें। इस वजह से कई रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती है, ऐसे में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं इस साल धन लाभ के योग है लेकिन फालतू के इन्वेस्टमेंट पर अपना समय ना बर्बाद करें।

2026 में करें ये उपाय

मूलांक 2 वालों को अपने इमोशन पर थोड़ा काबू करने की जरूरत है। नए साल पर इस मूलांक के लोग अगर पीले रंग की चीजों का दान करेंगे तो इनके लिए काफी सही रहेगाष मंदिर के आसपास मौजूद जरूरतमंदों को पीले फल के साथ-साथ इस रंग के वस्त्र दान में दे सकते हैं। साथ ही केला का दान करना भी सही होगा। इसके अलावा मूलांक 2 वालों को चांदी के ग्लास में पानी पीने से भी खूब लाभ मिलेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र यानी न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!