numerololgy number 1 horoscope for new year mulank 1 ke liye 2026 kaisa rahega Horoscope 2026: मूलांक 1 वालों के करियर और निजी जिंदगी में दिखेगा ये बदलाव, जानें कैसा होगा नया साल?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Horoscope 2026: मूलांक 1 वालों के करियर और निजी जिंदगी में दिखेगा ये बदलाव, जानें कैसा होगा नया साल?

Numerology Number 1 Horoscope: साल 2026 का इंतजार हर कोई तहेदिल से कर रहा है। सभी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उनके लिए नया साल क्या-क्या लेकर आ रहा है। आज बात करेंगे मूलांक 1 वालों की और जानेंगे कि उनके लिए नया साल कैसा होने वाला है?

Wed, 26 Nov 2025 03:08 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Horoscope 2026: मूलांक 1 वालों के करियर और निजी जिंदगी में दिखेगा ये बदलाव, जानें कैसा होगा नया साल?

Numerology Number 1 Horoscope for 2026: नए साल का इंतजार हर किसी को होता है। साल 2025 को खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है। नया साल 2026 जल्द ही दस्तक भी देने वाला है।

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 अपने आप में ही सबसे खास होता है। इस मूलांक के जातकों का ग्रह स्वामी सूर्य होता है, जिसकी वजह से ये हर जगह चमकते दिखते हैं। बता दें कि अगला यानी नया साल भी सूर्य का ही होने वाला है क्योंकि 2026 का योग 1 ही होता है। ऐसे में 2026 को राजा का साल माना जा रहा है और इस वजह से मूलांक 1 वालों के लिए साल 2026 बेहद ही खास होगा। इस मूलांक के लोग साल 2026 में जिंदगी में नई ऊंचाइयों पर चढ़ते हुए नजर आने वाले हैं।

करियर, पर्सनल लाइफ और स्वास्थ्य

मूलांक 1 वालों के लिए 2026 नई शुरुआत लेकर आने वाला है। पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में मूलांक 1 वालों कोई एक बार फिर से नई शुरुआत मिलेगी। इस मूलांक के लोगों को इस साल नई जॉब मिल सकती है। साथ ही कुछ लोगों को अच्छा-खासा प्रमोशन मिलने वाला है। वहीं ये लोग नए रिश्ते में आ सकते हैं। कोई नया इंसान इनकी जिंदगी में दस्तक देगा। साथ ही जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें इस साल कई सारी डील्स मिलने वाली हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी ये साल काफी अच्छा जाने वाला है क्योंकि इस मूलांक से जुड़े लोग करियर में कई मुकाम हासिल करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी 2026 मूलांक 1 वालों के लिए ठीक रहेगा। हालांकि रूटीन को फॉलो करना जरूरी होगा। कुछ लोगों में नींद ना आने की समस्या हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन लोगों से दूर रहें मूलांक 1 वाले लोग, इस चीज पर रखें कंट्रोल

इन 3 बातों का रखें ध्यान

मूलांक 1 वालों का गुस्सा काफी तेज होता है। ऐसे में इन लोगों को इस बात का ध्यान रखना है कि अपने गुस्से को काबू में रखना है। गुस्से की वजह से ये लोग अपनी बनी-बनाई चीजों को खो देते हैं। ऐसे में गुस्से पर काबू पा लेने से साल 2026 इनके लिए काफी स्मूद हो जाएगा। साथ ही ये कोशिश करनी है कि कहीं किसी भी वजह से ओवर कॉन्फिडेंस ना आए क्योंकि साल 2026 नंबर 1 वालों को काफी कुछ देने वाला है। ऐसे में सूर्य की एनर्जी के साथ-साथ ईगो की गुंजाइश हो जाती है। किसी भी फैसले को लेने से पहले उसके हर एक पहलु को सोच लें क्योंकि जल्दबाजी में गड़बड़ी भी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मूलांक 1 वाले फोन के वॉलपेपर पर लगा लें ये तस्वीर, करियर में होगी तरक्की

2026 में करें ये उपाय

मूलांक 1 वालों को हमेशा सूर्यदेव को पूजना चाहिए। साल 2026 में ये चीज आप बिना किसी दिन भी मिस किए हुए करें। रोजाना सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इसी के साथ शिव भगवान की पूजा-अर्चना से भी मूलांक 1 वालों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मूलांक 1 वाले अगर नए साल में सफेद चीजों का दान करेंगे तो उन्हें लाभ मिलेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र यानी न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!