Happy Navratri 2025 Wishes in Hindi Shardiya Navratri Top 10 messages SMS Quotes and Greetings Happy Navratri Wishes 2025: माता रानी की भक्ति से भरें ये 10 शानदार मैसेज, अपनों से कहें- हैप्पी नवरात्रि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Happy Navratri Wishes 2025: माता रानी की भक्ति से भरें ये 10 शानदार मैसेज, अपनों से कहें- हैप्पी नवरात्रि

Happy Navratri 2025 Wishes and SMS: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि के खास मौके की लोग अपनों को मैसेज भेजकर शुभकामनाएं देते हैं।

Mon, 22 Sep 2025 06:04 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Happy Navratri Wishes 2025: माता रानी की भक्ति से भरें ये 10 शानदार मैसेज, अपनों से कहें- हैप्पी नवरात्रि

Happy Navratri 2025 Wishes: 22 सितंबर, सोमवार को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना का विधान है। नवरात्रि के पहले दिन लोग मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ ही अपनों को आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित इस पावन पर्व की बधाई भेजते हैं। आप भी नवरात्रि की इन चुनिंदा मैसेज से अपनों को भेज सकते हैं हार्दिक शुभकामनाएं।

1. मां दुर्गा की आराधना का नवरात्रि है पर्व

मां दुर्गा की नौ रूपों की भक्ति का है पर्व

बिगड़े काम बनाने का है पर्व

भक्ति का दिया दिल में जलाने का है पर्व

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा शानदार और कौन रहें सतर्क, जानें

2. माता रानी वरदान देना हमें

बस थोड़ा सा प्यार देना हमें

आपके चरणों में बीते ये जीवन सारा

बस एक आशीर्वाद देना हमें

शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

3. सारा जहान है जिसकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में

हम हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल

हैप्पी नवरात्रि 2025

4. माता रानी का पर्व आता है

हजारों खुशियां लाता है

इस बार मां आपको वो बस दें

जो आपका दिल चाहता है

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

5. माता रानी आपसे विश्वास न उठने देना

मेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाए

चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं

बन के रोशनी तुम राह दिखाना

हैप्पी नवरात्रि 2025

6. मां की दुआओं में इतना असर है

आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएं

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शारदीय नवरात्रि: 22 सितंबर को घटस्थापना का ये है प्रात:काल व अभिजित मुहूर्त

7. शेर पर सवार होकर

खुशियों का वरदान लेकर

घर में आईं हैं मां अंबे

हम सबकी मां जगदंबे

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

8. रुठी है तो मना लेंगे

पास अपने बुला लेंगे

माता हैं दिल की भोली

बातों में उसे रिझा लेंगे

शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

9. आपको और आपके परिवार को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. या देवी सर्वभूतेषू क्षान्ति रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!