Aaj ka rashifal 22 September 2025 aries to pisces zodiac signs today horoscope daily future predictions आज का राशिफल 22 सितंबर: नवरात्रि का पहला दिन मेष समेत इन राशियों के लिए रहेगा उतार-चढ़ाव वाला, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज का राशिफल 22 सितंबर: नवरात्रि का पहला दिन मेष समेत इन राशियों के लिए रहेगा उतार-चढ़ाव वाला

Today Horoscope 22 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 22 सितंबर 2025, सोमवार को नवरात्रि का पहला दिन है। आइए जानते हैं, 22 सितंबर का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Mon, 22 Sep 2025 05:10 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
आज का राशिफल 22 सितंबर: नवरात्रि का पहला दिन मेष समेत इन राशियों के लिए रहेगा उतार-चढ़ाव वाला

Today Horoscope: आज 22 सितंबर 2025, सोमवार को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। जानें नवरात्रि का पहला दिन किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा और किन राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। शुक्र और केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, चंद्रमा कन्या राशि में। मंगल तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य में थोड़ा सा ध्यान दीजिए। बाकी शत्रुओं पर दबदबा कायम होगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। प्रेम,संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना और तांबें की वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शारदीय नवरात्रि: 22 सितंबर को घटस्थापना का ये है प्रात:काल व अभिजित मुहूर्त

मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- ऊर्जा का स्तर घटा हुआ रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें और स्वंय के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता। मानसिक स्थिति खराब रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। यात्रा मजेदार नहीं होगी लेकिन कष्टप्रद नहीं होगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम,संतान अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य मत करिएगा। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: 21-27 सितंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। नौकरी-चाकरी की स्थिति खराब रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना उन्हें दुर्वा घास अर्पित करना शुभ होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!