happy holi 4 march 2026 top 10 hindi wishes for newlywed bride first holi sms for bhabhi sister in law Happy Holi 2026 Wishes: घर की नई-नवेली दुल्हन की है पहली होली? बहूरानी को भेजने के लिए पढ़ लें हिंदी के ये टॉप मैसेज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Happy Holi 2026 Wishes: घर की नई-नवेली दुल्हन की है पहली होली? बहूरानी को भेजने के लिए पढ़ लें हिंदी के ये टॉप मैसेज

Happy Holi Wishes for Newlywed Bride: शादी के बाद की पहली होली को हर कोई यादगार बनाना चाहता है। ऐसे में अगर नव विवाहिता को अपने घरवालों से खास मैसेज मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। आप भी घर की नई-नवेली दुल्हन को खास अंदाज में होली की बधाई दें।

Wed, 4 March 2026 06:52 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Happy Holi 2026 Wishes: घर की नई-नवेली दुल्हन की है पहली होली? बहूरानी को भेजने के लिए पढ़ लें हिंदी के ये टॉप मैसेज

Happy Holi 2026 Wishes for Newlywed bride: शादी के बाद की पहली होली हर किसी के लिए खास होती है। नवविवाहित जोड़ों के लिए शादी के बाद का हर एक त्योहार यादगार बनता है। हालांकि कई जगहों पर ऐसा रिवाज है कि नई-नवेली दुल्हन ससुराल की पहली होली नहीं देखती है। हालांकि घर की नई नवेली को हर कोई अपने अंदाज में होली की बधाई देता है। अगर आप भी अपने घर की नव विवाहिता को मैसेज करके होली के लिए बधाई संदेश भेजने की सोच रहे हैं, तो नीचे कुछ मैसेज हैं, जिन्हें आप भेज सकते हैं। इन मैसेज को पढ़कर घर की नवविवाहिता के चेहरे पर मुस्कान आना तो तय है।

नीचे पढ़ें न्यूलीवेड ब्राइड के लिए टॉप 20 होली विशेज-

1. शादी के बाद की ये पहली होली आपके जीवन में ढेर सारी नई खुशियां, खूबसूरत यादें और रिश्तों का अनमोल मिठास लेकर आए। जिस तरह होली के ये सारे रंग चेहरे को चमका देते हैं, वैसे ही आपकी शादीशुदा जिंदगी में हमेशा प्यार, सम्मान और विश्वास का रंग सजा रहें। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

2. यही कामना है कि शादी के बाद की पहली होली आपके लिए खास और यादगार बने। परिवार का साथ, पति का प्यार और अपनों का आशीर्वाद आपके हर दिन को ऐसे ही रंगीन बनाता रहे। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

3. नई दुल्हन की पहली होली सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि ये उसके नए जीवन की खूबसूरत शुरुआत का प्रतीक होता है। ईश्वर ये हमारी यही कामना है कि इस होली से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और अनगिनत खुशियां आएं। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

4. आपकी पहली होली का हर एक रंग नई खुशी का संदेश लेकर आए। हर रंग से आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों से भर जाए। रंगों का ये त्योहार आपके रिश्तों को और भी मजबूत बनाए। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

5. शादी के बाद की ये पहली होली आपके सपनों को नई उड़ान और उमंग दे और आपका हर दिन प्यार और सम्मान से भरा रहे। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

6. जिस तरह अबीर-गुलाल के सारे रंग अलग-अलग खूबसूरती लिए होते हैं, वैसे ही आपका जीवन भी प्रेम, समझदारी और खुशियों के रंगों से सजा रहे। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

7. आपकी पहली होली में हंसी की गूंज, रिश्तों की गर्माहट और अपनों का प्यार-आशीर्वाद बना रहे। ये त्योहार आपके जीवन को और भी खास बना दे। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Happy Holi 2026 Jokes: अपनों को भेजने के लिए पढ़ें 15+ गुदगुदाने वाले बढ़िया SMS
ये भी पढ़ें:Happy Holi 2026 Wishes: सास-ससुर और घर के बड़ों को खास अंदाज में करें होली विश
ये भी पढ़ें:Holi Hai 2026: होली के लिए खोज रहे हैं बेस्ट SMS? यहां देखें 75+ मैसेज

8. नई बहू की पहली होली पूरे परिवार के लिए भी उतनी ही खास होती है। आप यूं ही सबके दिलों में अपनी जगह बनाती रहें और आपका हर दिन खुशियों से भरा रहे। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

9. पहली होली पर भगवान ये यही कामना है कि वो आपके दांपत्य जीवन को अटूट विश्वास और सच्चे प्रेम से भर दे। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

10. आपकी मुस्कान हमेशा ऐसे ही खिले जैसे होली के दिन सारे रंग खिल जाते हैं। ये पहली होली आपके लिए खूब सौभाग्य लेकर आए। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

11. ससुराल की पहली होली आपके जीवन में नई उमंग और अनगिनत खुशियां लेकर आए भाभी। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

12. हमारी प्यारी भाभी...नई जिंदगी की पहली होली आपके रिश्तों को और भी गहरा और मजबूत बनाए। अबसे हर दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आए। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

13. भाभी आपकी पहली होली प्रेम, समर्पण और विश्वास की खूबसूरत कहानी लिखे, जो जीवनभर आपको और हमें याद रहे। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

14. पहली होली पर आपका हर सपना पूरा हो और आप हमेशा खुश रहें। भगवान से यही प्रार्थना है कि ससुराल में आपको हमेशा बेटी जैसा प्यार और सम्मान मिले। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

15. भाभी शादी के बाद की ये पहली होली आपके जीवन में खुशियों का ऐसा रंग घोले जो कभी फीका ना पड़े। आप यूं ही मुस्कुराती रहें। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

16. बहूरानी आपके नए जीवन की यह पहली होली ढेर सारी हंसी, प्यार और सौभाग्य का संदेश लेकर आए। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

17. बहूरानी...शादी के बाद की ये पहली होली आपके जीवन के हर पन्ने को खुशियों के रंग से भर दे। ये रंग हर एक रिश्ते को और भी खूबसूरत बना दे। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

18. हमारे घर की लक्ष्मी की पहली होली खास बन जाए। भगवान से यही कामनना है कि आपके कदम जहां भी पड़ें, वहां खुशियां ही खुशियां बिखर जाएं। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

19. शादी के बाद की पहली होली आपके लिए सम्मान, अपनापन और स्नेह का रंग लेकर आए जो जीवनभर आपके साथ रहे। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

20. हमारे घर की नई नवेली दुल्हन की पहली होली जीवनभर के लिए एक मीठी याद बन जाए और भगवान करें कि आपका दांपत्य जीवन को प्रेम और खुशियों से भर जाए। आपको पहली होली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!