happy holi 2026 top 20 heartfelt respectful hindi wishes for mother and father in laws and senior family members Happy Holi 2026 Wishes: सास-ससुर और घर के बड़ों को भेजना है प्यार भरा होली संदेश? यहां पढ़ें 20 यूनीक मैसेज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Happy Holi 2026 Wishes: सास-ससुर और घर के बड़ों को भेजना है प्यार भरा होली संदेश? यहां पढ़ें 20 यूनीक मैसेज

Happy Holi 2026 Hindi Message: अगर आज होली पर घर के बड़ों को बधाई देने के लिए मैसेज ढूंढ रहे हैं तो यहां पर आपकी खोज खत्म हो जाएगी। यहां पर आपको मिलेंगे होली के लिए ऐसे प्यार भरे रिस्पेक्टफुल बधाई संदेश जो आप घर के बड़ों या फिर सास-ससुर को भेज सकते हैं।

Wed, 4 March 2026 06:29 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Happy Holi 2026 Wishes: सास-ससुर और घर के बड़ों को भेजना है प्यार भरा होली संदेश? यहां पढ़ें 20 यूनीक मैसेज

Happy Holi 2026 Wishes: होली हिंदू धर्म के पावन और प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस बार चंद्र ग्रहण लगने की वजह से होली होलिका दहन से ठीक एक दिन बाद ना मनाकर अगले दिन खेली जाएगी। इस त्योहार को भाईचारे और एकता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनों को बधाई संदेश देते हैं। हालांकि जब बारी घर के बड़ों को विश करने की होती है तो हम सबसे अच्छे और खास मैसेज को ढूंढने लगते हैं। अगर आप भी घर के बड़ों को बधाई देने के लिए मैसेज ढूंढ रहे हैं तो यहां पर आपकी खोज खत्म हो जाएगी। नीचे पढ़ें होली के लिए टॉप 20 ऐसे प्यार भरे रिस्पेक्टफुल मैसेज जो आप अपने घर के बड़ों या फिर सास-ससुर को भेज सकते हैं।

होली 2026 पर घर के बड़ों को भेजें ये खास 20 बधाई संदेश-

1. होली के इस पावन पर्व पर आपके चरणों में हमारी ओर से सादर प्रणाम। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आपके जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि के रंग हमेशा ऐसे ही खिलते रहें। आपके आशीर्वाद से ही हम जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। अपना आशीर्वाद बना रखें। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. आपका स्नेह और मार्गदर्शन ही हमारे इस जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इस होली पर भगवान ये यही कामना है कि वो आपको लंबी आयु और अनगिनत खुशियां प्रदान करें। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और अटूट खुशियां लेकर आए। हमेशा आपका आशीर्वाद हम पर बना रहे, यही हमारी सबसे बड़ी कामना है। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. इस होली पर हर एक रंग आपके जीवन को प्रेम और अच्छे स्वास्थ्य से भर दे। आपका मुस्कुराना ही हमारे लिए सबसे बड़ा और सुंदर उत्सव है। आप ऐसे ही मुस्कुराते रहें। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. आपके संस्कार और अनुभव से ही हमारा परिवार मजबूत खड़ा है। इस होली पर हम भोलेनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की प्रार्थना करते हैं। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. इस होली पर यही कामना करती हूं कि ईश्वर आपको हर चिंता से दूर रखे और जीवन में सिर्फ खुशियों के रंग भर दे। आपका स्नेह ही हम सभी के लिए सबसे बड़ा उपहार है। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. आपके होने से और आपके आशीर्वाद से हमारे जीवन के सारे रंग और भी गहरे हो जाते हैं। होली का यह पावन पर्व इस बार आपके लिए सौभाग्य, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. होली के रंगों सी खुशबू और गुझिए सी मिठास आपके जीवन में सदा बनी रहे। आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

9. आपके आशीर्वाद के बिना हर त्योहार अधूरा लगता है। आपके होने से ही ये परिवार पूरा लगता है। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. आपके चरणों में नमन करते हुए हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि आपका जीवन हमेशा खुशियों के रंगों से सजा रहे। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

11. होली का ये पावन पर्व हमेशा की तरह इस बार भी आपके लिए नई आशा और नई रोशनी लेकर आए। आपका स्नेह हमारे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है। आप यूं ही सदा मुस्कुराते रहिए। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

12. भगवान आपको हमेशा ऐसे ही स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान बनाए रखे। आपके अनुभवों की छाया में हमारा हर दिन सुरक्षित है और आपके होने से हम है। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

13. होली के शुभ अवसर पर आपके जीवन में सुख, शांति और संतोष बना रहे। आपके मार्गदर्शन से ही हमें हमेशा सही दिशा मिलती है। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

14. आपके आशीर्वाद से हमारा परिवार में प्यार के रंगों से सजा है। बस हमारी यही कामना है कि होली आपके लिए खुशियों का सागर लेकर आए। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

15. इस रंगों वाले पर्व पर हमारी ओर से आपको सादर चरणस्पर्श। आप सदा ऐसे ही मुस्कुराते रहें क्योंकि आपकी मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी है। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हैप्पी होली 2026: अपनों को भेजें गुदगुदाने वाले बढ़िया जोक्स, दें होली की बधाई
ये भी पढ़ें:चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026: काशी में आज सवा घंटे की देरी से होगी गंगा आरती
ये भी पढ़ें:Holi Hai 2026: होली के लिए खोज रहे हैं बेस्ट SMS? यहां देखें 75+ मैसेज

16. होली के इस पावन पर्व से जुड़े हर रंग आपके जीवन में नई उमंग और नई खुशियां भर दे। कदम-कदम पर पड़ती आपकी छाया से हमारा हर कदम सुरक्षित है। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

17. आपके अनुभव और स्नेह से ही हमारे जीवन में स्थिरता और शांति बनी हुई है। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

18. भगवान से प्रार्थना है कि आपके जीवन को प्रेम, सम्मान और सुख के रंगों से भर दे। हमेशा आपका आशीर्वाद हम पर बना रहे यही प्रार्थना है। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

19. होली का यह पावन पर्व आपके जीवन में हर दिन नई रोशनी और प्यार भरे रंग लेकर लाए। आपका आशीर्वाद हम सभी के लिए सबसे बड़ा वरदान है। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

20. आपके चरणों में सिर झुकाकर हम कामना करते हैं कि आपका जीवन सदा आनंद, स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा रहे। अपना आशीर्वाद हम पर यूं ही बनाए रखें। आपको होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!