Happy Holi 2026 Jokes: होली पर इन 15+ मजेदार मैसेज को भेजकर दें अपनों को बधाई, पढ़ें टॉप हिंदी SMS
कल यानी 4 मार्च को होली है। हर कोई चाहता है कि अपनों को खास अंदाज में इस दिन की बधाई दी जाए। अगर आप होली के इस खास मौके पर अपने दोस्तों को मजेदार अंदाज में बधाई देने की सोच रहे हैं तो नीचे पढ़ें कुछ यूनीक और गुदगुदाने वाले होली मैसेज-

Holi Wishes 2026 Wishes Jokes and Shayari: कहा जाता है कि होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें दुश्मन भी गले मिल जाता है। गिले-शिकवों को दूर करके हर किसी के साथ उत्सव मनाने का त्योहार होली ही है। इस खास मौके पर हर कोई मस्ती में झूमता दिखता है। वहीं इस दौरान हंसी-ठिठोली ना हो तो होली अधूरी ही लगती है। अब ऐसे में अगर लोगों को भेजने के लिए मजेदार मैसेज मिल जाएं तो क्या ही कहना? नीचे देखें ऐसे ही 15 खास मैसेज जिसे पढ़कर किसी के भी चेहरे पर हंसी आ जाए।
होली पर पढ़ें 15 मजेदार SMS और जोक्स-
1. अरे भाईसाहब! होली पर इतना भी रंग मत लगाना,
कि आधार कार्ड भी अपडेट करवाना पड़े!
आपके और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
2. गुझिया इतनी खाओ कि डाइट चार्ट खुद बोले,
अरे भाई आज मेरी भी तो छुट्टी है।
आपके और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
3. होली पर आज नए कपड़े पहनकर बाहर मत निकलना,
वरना लोग समझेंगे देखो वो देखो टारगेट आ गया!
आपके और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
4. होली का तो असली मजा तब आता है,
जब रंग से ज्यादा कोई हंसी उड़ाता है!
आपके और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
5. होली के बाद आईना भी पूछता है,
आप कौन?
आपके और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
6. होली पर अगर कोई बोले बस हल्का सा लगाना,
समझ लो बाल्टी तैयार है!
आपके और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
7. होली का असली टैलेंट तो वही है,
जो रंग भी लगा दे और दोस्ती भी बचा लें!
आपके और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।

8. होली के दिन सब अपने ही लगते हैं,
जब तक कोई काला रंग लेकर न आ जाए!
आपके और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
9. जो पूरी सर्दी नहीं हैं नहाए,
होली पर उन्हें आज पकड़ के नहलाए!
आपको और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
10. रंगों से आज डरना कैसा,
चेहरा तो वैसे भी है जैसा का तैसा!
आपको और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
11. खास दोस्तों को बुरी तरह रंगना जरूरी है,
वरना होली तो इसके बिना अधूरी है!
आपको और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
12. आज दिल से दिल मिलाना है,
बस कपड़े आपको पुराने पहन के आना है!
आपको और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
13. जो छुपे बैठे हैं घर के अंदर,
उनको ढूंढकर बना दो आज बंदर।
आपको और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।

14. आज ना ही गुस्सा और ना चलेगा कोई बहाना,
कुछ भी हो जाए आज तो सबको है रंग लगाना।
आपको और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
15. आज तो रंगों का त्योहार है भाई,
रंग दो सबको चाहें हो चाची या फिर ताई।
आपको और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
16. और भी गम है इश्क के अलावा जमाने में
महीनों लग जाते हैं होली का रंग छुड़ाने में।
आपको और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।
17. कोई बात नहीं आपने दिल का हाल बताना छोड़ दिया,
लेकिन इतना बताओ होली से पहले नहाना क्यों छोड़ दिया?
आपको और आपके परिवार को होली 2026 की शुभकामनाएं।




साइन इन