hanuman jayanti 2026 easy remedies for all the 12 zodiac sign from aries to pisces Hanuman Jayanti 2026 Remedies: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार बजरंगबली को लगाएं भोग, साथ में जरूर कर लें ये काम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hanuman Jayanti 2026 Remedies: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार बजरंगबली को लगाएं भोग, साथ में जरूर कर लें ये काम

हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026 को है। इस खास दिन पर भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी विशेष कृपा मिल सकती है। आइए जानते हैं कि राशि अनुसार उनके भोग में क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए?

Wed, 1 April 2026 06:37 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman Jayanti 2026 Remedies: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार बजरंगबली को लगाएं भोग, साथ में जरूर कर लें ये काम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Hanuman Janmotsav 2026 Wishes: सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहु को डरना

Hanuman Jayanti 2026 Remedies: हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस दिन विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस खास दिन पर जो लोग सच्चे मन से भगवान की पूजा करते हैं, उनकी जिंदगी से सारे कष्ट मिट जाते हैं। वहीं अगर राशि के अनुसार भगवान को पूजा जाए और उनका भोग इत्यादि लगाया जाए तो जिंदगी में साकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से की गई पूजा से भगवान हनुमान प्रसन्न होकर सारी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर मेष से लेकर मीन राशि वालों को इस हनुमान जयंती पर कौन से खास उपाय करने हैं?

मेष से लेकर मीन राशि वाले हनुमान जयंती पर करें ये उपाय

मेष राशि (Aries)

हनुमान जयंती के दिन मेष राशि के लोगों को भगवान को सिंदूर, केसर और बूंदी के लड्डू अर्पित करने चाहिए। साथ ही इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से जिंदगी में सही ऊर्जा का आगमन होगा। इसी के साथ जीवन में आने वाली सारी बाधाएं खत्म होने लगेंगी।

वृषभ राशि (Taurus)

इस खास दिन पर वृषभ राशि के लोग भगवान हनुमान को नारियल का भोग लगाएं। इसके अलावा मिठाई का भोग लगाना भी शुभ होगा। हनुमान जयंती के खास मौके पर रामायण के बालकांड का पाठ भी करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोग हनुमान जयंती के दिन भगवान को चोला चढ़ाएं। साथ ही शाम की पूजा के वक्त भगवान के लिए घी का दीया जलाएं। ऐसा करने से सारे रूके हुए काम पूरे होने लगेंगे और जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

कर्क राशि (Cancer)

इस राशि के लोग हनुमान जयंती पर बजरंगबली को सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। ऐसा करने से मानसिक तनाव भी कम होता है और ऐसे में मन शांत रहने लगता है।

सिंह राशि (Leo)

हनुमान जयंती वाले दिन भगवान को पीले रंग की मिठाई अर्पित करें। इसके अलावा पूजा के बाद राम नाम का जाप करना इस राशि के लिए लाभकारी होगा। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo)

इस राशि के लोग हनुमान जयंती पर भगवान को मीठे चावल या फिर केसर भात का भोग लगाएं। सच्चे मन से पूजा करें। इस एक उपाय से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही नेगेटिव सोच आपसे दूर चली जाएगी।

Hanuman Janmotsav 2026

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को हनुमान जयंती पर भगवान को सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिए। साथ ही इस खास मौके पर भगवान को चोला भी चढ़ाएं। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

हनुमान जयंती के खास मौके पर इन लोगों को भगवान के लिए खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से फालतू का भय जिंदगी से खत्म होगा और जीवन की बाधाएं भी दूर होंगी। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Hanuman Jayanti 2026: भगवान हनुमान के इन 12 नामों के जाप से मिलेगा लाभ

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले हनुमान जयंती पर बेसन के हलवे का भोग लगाएं। इसके अलावा 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। ऐसा करने से रुके हुए सारे काम बनने लगते हैं और नए मौके मिलते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

इस राशि के लोग भगवान हनुमान को गुलाब जामुन का भोग लगाएं। साथ ही हनुमान जयंती के खास मौके पर हनुमान अष्टक का भी पाठ करें। ऐसा करने से करियर में ग्रोथ मिलेगी और जीवन में स्थिरता आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सारे कष्ट हर लेंगे बजरंगबली, हनुमान जयंती पर लगा दें इन 5 चीजों का भोग

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोग हनुमान जयंती वाले दिन बजरंगबली के लिए सरसों का दीया जलाएं। साथ ही सच्चे और शांत मन से इस दिन सुंदरकांड का पाठ भी करें। ऐसा करने से जिंदगी से सारी खराब चीजें धीरे-धीरे दूर जाने लगेंगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले लोग हनुमान जयंती पर भगवान को बूंदी के लड्डू के साथ-साथ केले का भी भोग लगाएं। साथ ही हनुमान भगवान के 108 नामों का जाप भी करें। ऐसा करने से जिंदगी में पॉजिटिव चीजें होती हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!