hanuman jayanti 2026 puja muhurat tomorrow morning timing bajrangbali pujan vidhi Hanuman Jayanti Puja Muhurat: कल सुबह इतने बजे कर लें भगवान हनुमान की पूजा, नोट करें मुहूर्त और पूजा की आसान विधि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hanuman Jayanti Puja Muhurat: कल सुबह इतने बजे कर लें भगवान हनुमान की पूजा, नोट करें मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

हनुमान जयंती कल यानी 2 अप्रैल को  मनाई जाएगी। जानिए कल पूजा का शुभ मुूहूर्त क्या रहने वाला है? साथ ही जानें पूजा की सबसे आसान विधि के बारे में। 

Wed, 1 April 2026 08:52 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman Jayanti Puja Muhurat: कल सुबह इतने बजे कर लें भगवान हनुमान की पूजा, नोट करें मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

Hanuman Jayanti Puja 2026: हिंदू धर्म में हनुमान जयंती की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस खास दिन को भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि जो लोग इस दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान की सच्चे मन से पूजा करते हैं तो उनकी जिंदगी की सारी बाधाएं एक-एक करके खत्म होने लगती हैं। विधि-विधान से की गई पूजा से भगवान हनुमान प्रसन्न होकर साहस और सफलता का आशीर्वाद देकर सारे भय खत्म कर देते हैं। कल यानी 2 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अगर शुभ मुहूर्त और सही विधि से भगवान हनुमान की पूजा कल की जाए तो ये दोगुना फल भी देता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? साथ ही जानेंगे बाकी सारी चीजें।

हनुमान जयंती पूर्णिमा को क्यों?

बता दें कि चैत्र महीने की पूर्णिमा को भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस बार पूर्णिमा दो दिन पड़ रही है। हालांकि उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के हिसाब से पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल यानी आज सुबह 7 बजकर 6 मिनट से ही हो गई है। इस तिथि का समापन अब कल यानी 2 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती की सुबह अपनों को यूं भेजें शुभकामनाएं, देखें विशेज की तस्वीरें

भगवान हनुमान की पूजा का शुभ मुहूर्त

अब बात करें भगवान हनुमान की पूजा की तो इसके लिए अमृत काल वाला समय काफी महत्वपूर्ण होता है। तो ऐसे में सूर्योदय से लेकर 7 बजकर 41 मिनट तक हनुमान जी की पूजा करना शुभ होगा। वैसे हनुमान जी की पूजा संध्याकाल में भी करनी शुभ होती है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त और प्रदोष काल में हनुमान चालीसा का पाठ करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

क्यों खास है हनुमान जयंती?

हिंदू धर्म मान्यता के हिसाब से भगवान हनुमान को शक्ति, साहस और बुद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी का नाम लेने मात्र से ही जिंदगी से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही नियमित रूप से उनकी पूजा करने से सारी बाधाएं खत्म होती है। वहीं हनुमान जयंती की पूजा से शनि दोष और रोगों से मुक्ति मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती 2026: राशि अनुसार कर लें ये आसान से उपाय

हनुमान जयंती पर ऐसे करें पूजा

हनुमान जयंती की पूजा घर पर बहुत आसान तरीके से की जा सकती है। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर नहा लें और साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद घर के मंदिर की साफ-सफाई कर लें। अब लाल कपड़े या फिर आसन पर भगवान हनुमान की मूर्ति या फिर तस्वीर की स्थापना कर दें। धूपबत्ती और अगरबत्ती के साथ दीया जलाएं। अब भगवान को सिंदूर और चोला चढ़ाएं। इसके अलावा चमेली का तेल और चांदी का वर्क भी अर्पित करें। इसके बाद लड्डू और केले के साथ-साथ केसर भात का भोग लगा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सारे कष्ट हर लेंगे बजरंगबली, हनुमान जयंती पर लगा दें इन 5 चीजों का भोग

करें इन चीजों का पाठ

भोग लगाते ही हनुमान चालीसा का पाठ 11 बार करें। इसके बाद बजरंग बाण या फिर सुंदरकांड का पाठ करें। आखिरी में आरती करके भूल-चूक के लिए माफी मांग लें और प्रसाद बांट दें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!