boondi laddu to kesar bhaat 5 powerful bhog to offer on hanuman jayanti for blessings Hanuman Jayanti 2026: सारे कष्ट हर लेंगे बजरंगबली, हनुमान जयंती पर लगा दें इन 5 चीजों का भोग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hanuman Jayanti 2026: सारे कष्ट हर लेंगे बजरंगबली, हनुमान जयंती पर लगा दें इन 5 चीजों का भोग

हनुमान जयंती 2 अप्रैल को है। इस खास दिन पर अगर भगवान हनुमान जी को खास चीजों का भोग लगाया जाए तो उनकी विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते हैं कि इस दिन बजरंग बली को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

Tue, 31 March 2026 09:36 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman Jayanti 2026: सारे कष्ट हर लेंगे बजरंगबली, हनुमान जयंती पर लगा दें इन 5 चीजों का भोग

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के दिन की गई पूजा का विशेष महत्व है। हर साल हनुमान भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा और भगवान को लगाया गया भोग काफी खास माना जाता है। कहा जाता है कि अगर सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान हनुमान को भोग लगाया जाए तो वो प्रसन्न होकर सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। हिंदू धर्म में पूजा के दौरान भोग लगाना सिर्फ एक परंपरा नहीं बल्कि सच्ची भक्ति और प्रेम दिखाने का एक तरीका भी है। जब सच्चे मन से भोग लगाया जाता है तो माना जाता है कि इससे जिंदगी में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और इसके चलते हम सारी मुश्किलों से आसानी से पार पा लेते हैं।

ऐसी ही मान्यता हनुमान जयंती को लेकर भी है। अगर इस दिन भगवान हनुमान को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाया जाए तो वह जिंदगी के सारे कष्ट हर लेते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस दिन किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

हनुमान जयंती पर लगाएं इन 5 चीजों का भोग-

1. बूंदी या बेसन से बना भोग

भगवान हनुमान को बेसन से बनी मिठाई प्रिय होती है। साथ ही उनके भोग में बूंदी भी अर्पित की जाती है। माना जाता है कि इसे अर्पित करने से जिंदगी में पॉजिटिविटी आती है। ऐसी भी मान्यता है कि इससे भगवान हनुमान की कृपा मिलती है और भक्त को कठिन से कठिन परिस्थितियों में लड़ने की क्षमता मिलती है। ऐसे में हनुमान जयंती पर इसका भोग जरूर लगाना चाहिए।

2. गुड़ से बना भोग

हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान को गुड़ से बना भोग भी अर्पित किया जाता है। गुड़ का भोग लगाना काफी शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि जिंदगी में इससे मधुरता आती है और सारी नेगेटिविटी दूर होती है। ऐसे में भगवान हनुमान को सच्चे मन से गुड़ से बनी चीजों का भोग जरूर लगाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती 2026: भगवान हनुमान के 108 नामों का करें जाप, इन 3 गलतियों से बचें

3. केले का भोग

भगवान हनुमान के भोग में केले भी चढ़ाए जाते हैं। इसे सात्विक फल की कैटेगरी में रखते हैं और हनुमान जी की पूजा में केले का विशेष महत्व होता है। हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान को केले का भोग जरूर लगाएं। इसे पवित्रता का प्रतीक मानते हैं। ऐसी मान्यता है कि केले का भोग लगाने से भगवान हनुमान सारी इच्छाएं पूरी कर देते हैं। साथ ही उनके आशीर्वाद से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:April Full Moon 2026: फुल मून पर मूलांक के अनुसार करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

4. पान का भोग

भगवान हनुमान की पूजा में पान का भोग लगाने की भी परंपरा होती है। उन्हें पान अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है। अगर सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जयंती पर बजरंगबली को पान का भोग लगाया जाए तो जिंदगी से सारे भय खत्म हो जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology: अप्रैल के महीने में सतर्क रहें इन तारीखों पर जन्मे लोग, देखें लिस्ट

5. केसर भात का भोग

भगवान हनुमान के भोग में इसे चढ़ाने का विशेष महत्व है। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को केसर भाग अर्पित करना शुभ होता है। चावल में चीनी और केसर मिलाकर भगवान को अर्पित करने से कई लाभ मिलते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि भगवान हनुमान को इसका भोग लगाने से मंगल दोष शांत होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!