Hanuman Jayanti 2026: भगवान हनुमान के इन 12 नामों के जाप से मिलेगा लाभ, भोग में लगाएं ये 5 चीजें
Hanuman Jayanti 2026: भगवान हनुमान की जयंती पर अगर उनके 12 नामों का जाप कर लिया जाए तो जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन भगवान को किन चीजों का भोग लगाया जाना चाहिए?

Hanuman Jayanti 2026: सनातन धर्म में भगवान हनुमान की पूजा का विशेष महत्व है। अगले महीने हनुमान जयंती है। इस दिन विधि विधान के साथ भगवान हनुमान की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। भगवान हनुमान को साहस और शक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। हनुमान जयंती के दिन कुछ उपायों को करने से इनका दोगुना लाभ मिलता है। इस दिन उनके 12 नामों के जाप से कई लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि उनके 12 नाम कौन से हैं और उनसे क्या लाभ मिलते हैं? साथ ही जानेंगे कि हनुमान जयंती की सही तारीख और आसान पूजा विधि।
इस तारीख को है हनुमान जन्मोत्सव
हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के हिसाब से साल 2026 में चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल से शुरू हो रही है। तिथि के शुरुआत होने की टाइमिंग सुबह 7:06 बजे है। पूर्णिमा तिथि का समापन अगले दिन यानी 2 अप्रैल को सुबह 7:41 पर हो जाएगा। उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी।
भगवान हनुमान के 12 नाम
- ॐ हनुमान
- ॐ फाल्गुण सखा
- ॐ उदधिक्रमण
- ॐ महाबल
- ॐ रामेष्ठ
- ॐ अंजनी सुत
- ॐ पिंगाक्ष
- ॐ अमित विक्रम
- ॐ वायु पुत्र
- ॐ सीता शोक विनाशन
- ॐ लक्ष्मण प्राण दाता
- ॐ दशग्रीव दर्पहा
भगवान हनुमान के नाम जाप से लाभ
मान्यता है कि अगर हनुमान जयंती पर इन नामों का जाप शांत और सच्चे मन से किया जाए तो इसके कई लाभ मिलते हैं। माना जाता है कि इन नामों के जाप से जिंदगी से हर तरह के भय दूर हो जाते हैं। साथ ही इसकी मदद से कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। अगर किसी को लगता है कि उसके जीवन में नेगेटिविटी बढ़ने लगी है तो हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान के इन 12 नामों का जाप जरूर करना चाहिए। वहीं अगर इन नामों का जाप नियमित रूप से किया जाए तो मन शांत रहता और भगवान हनुमान के आशीर्वाद जीवन की सारी बाधाएं कम होती हैं।
हनुमान जयंती की पूजा विधि
हनुमान जयंती के दिन जो पूजा करनी है वो विधि काफी आसान है। इसके लिए जयंती की सुबह उठकर नहा लें और घर के मंदिर की साफ-सफाई कर लें। चौकी लें और उस पर लाल रंग का आसन बिछा दें। अब इस पर हनुमान जी की तस्वीर या फिर मूर्ति की स्थापना करें। धूपबत्ती और दीया जला दें। इसके बाद भगवान को फूल, सिंदूर, माला अर्पित करें। अब भोग में बूंदी, बेसन लड्डू, शीरा, केला और मीठा पान रखें। इसके बाद 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। आरती करने के बाद प्रसाद बांट दें और फूल-चूक के लिए भगवान से माफी मांगें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन