Capricorn Monthly Horoscope 1-30 June 2026 masik makar rashifal Future Predictions मकर मासिक राशिफल: 1 से 30 जून तक का समय मकर राशि के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मकर राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर मासिक राशिफल: 1 से 30 जून तक का समय मकर राशि के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मकर राशिफल

Capricorn Horoscope 1-30 June 2026 Masik Makar Rashifal Future Predictions: राशि चक्र की यह 10वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है।

Mon, 1 June 2026 06:35 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मकर मासिक राशिफल: 1 से 30 जून तक का समय मकर राशि के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मकर राशिफल

Capricorn Monthly Horoscope 1-30 June 2026 masik makar rashifal, मकर मासिक राशिफल: मकर राशि के जातकों जून के महीने में खुशहाल रिश्ता रहेगा। प्रोफेशनल तौर पर प्रॉब्लम को सॉल्व करें और नौकरी में कई सफलताएं भी हासिल करें। आपकी वित्तीय स्थिति बरकरार रहेगी और यह आपको स्मार्ट डीसीजन लेने की भी अनुमति देगी। अपनी लाइफस्टाइल का ध्यान रखें और व्यायाम भी करें। इस दौरान कुछ रोमांटिक मोमेंट आपको खुशी देंगे।

1 से 30 जून तक का समय मकर राशि के लिए कैसा रहेगा?

मकर राशि का जून का लव राशिफल कैसा रहेगा?

जून के महीने की शुरुआत में आपकी लव जादुई और सुखद महसूस होगी। इस महीने आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण सिचूऐशन आने वाली है, जो आपको मानसिक शांति देगी। महीने के मध्य के बाद आपके आपसी रिश्तों में एक नया मोड़ आएगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत ही मधुर होते होते जाएंगे। कुल मिलाकर, लव और रिलेशनशिप के मामले में ये समय गजब की शुभता लेकर आ रहा है। आपके रिश्तों में एक पॉजिटिविट एनर्जी महसूस होगी।

मकर राशि का जून का करियर और बिजनेस राशिफल कैसा रहेगा?

मकर राशि वालों करियर और बिजनेस के मामले में जून के महीने की शुरुआत एक मजबूत स्पीड से आगे बढ़ेगी। महीने के मध्य में आपकी सिचूऐशन सावधानी बरतने की होगी। बिजनेस के मामले में यह समय एक बहुत ही अच्छा समय कहा जाएगा। नई जिम्मेदारियां बिजी रखेंगी लेकिन नई चीजें सीखने का मौका भी देंगी। नौकरी चाहने वालों को इंटेरव्यू में पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल सकती है। विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तलाश कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिलेगी।

मकर राशि का जून का धन राशिफल कैसा रहेगा?

जून के महीने में मकर राशि के जातक बिना सोचे-समझे कहीं भी पूंजी न लगाएं। रिसर्च करके ही आगे बढ़िएगा। आपकी कुंडली के द्वितीय भाव में राहु देव, जो जल्दबाजी में किए गए फैसलों के कारण आर्थिक नुकसान करा सकते हैं। पैसों की आवक भी अच्छी रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना बुद्धिमानी है, खासकर लग्जरी की वस्तुओं पर। किसी जरूरतमंद दोस्त की आर्थिक मदद करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि का जून का सेहत राशिफल कैसा रहेगा?

मकर राशि वालों आपके लिए जून महीने की शुरुआत सेहत के दृष्टिकोण से बहुत ही शानदार और मजबूत रहने वाली है। आपक खुद को पूरी तरह से फिट और एक्टिव महसूस करेंगे। आप मुंह से संबंधित दिक्कतें जैसे छाले, दांतों में दर्द या गले की खराश के शिकार हो सकते हैं। आपको अपने मुंह के स्वास्थ्य और खान-पान की स्वच्छता का थोड़ा ध्यान रखना होगा। मुख रोग की छोटी-मोटी दिक्कतों को अगर छोड़ दिया जाए, तो किसी भी तरह की कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं होगी।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!