Guru Gochar:जून में गुरु और चंद्रमा आएंगे साथ, चार महीने तक इनकी युति देगी किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ
जून में चंद्रमा और गुरु की युति बन रही है। चंद्रमा और गुरु का एक साथ होना अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों की युति से कई राशियों के लिए शुभ योग बनते हैं।

Guru Gochar in Kark Rashi : अभी गुरु मिथुन राशि में है। गुरु के मिथुन राशि के बाद जून में गुरु कर्क राशि में आएंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। जून में चंद्रमा और गुरु की युति बन रही है। चंद्रमा और गुरु का एक साथ होना अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों की युति से कई राशियों के लिए शुभ योग बनते हैं। गुरु समृद्धि ज्ञान, भाग्य का कारक माना जाता है। अगर इसका राशि परविर्तन हो रहा है, तो कई राशियों के लिए भाग्य, ज्ञान में आपको लाभ मिलेगा। इन दोनों की युति से गज केसरी योग बनता है। आपको बता दें गुरु कम से कम 5 साल तक कर्क राशि में रहेंगे। इस राशि में आने से इस युति का अच्छा प्रभाव कई राशियों को सुनने को मिलेगा। राशिफल से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
कैसे मिलता है गजकेसरी योग का लाभ
यह योग जिन लोगों की कुंडली में अच्छी तरह से बना हो और प्रभावित न हो, उन्हें अत्यधिक लाभ मिलता है। इस योग से व्यक्ति के भाग्य सही शेप पाता है सफलता के साथ-साथ गहरी संतुष्टि उसे मिलती है। आपको बता दें कि चंद्रमा और गुरु की युति से लोगों में लीडरशिप की भूमिका बनती है। इमोशनली आप आगे बढ़ते हैं। गजकेसरी योग धन-संपत्ति और फाइनेंशियल तौर पर धन आपके पास टिकता है।
किन राशियों पर होगा इसका असर
मेष राशि राशि वालों को इस युति का अच्छा लाभ मिलता है,आपकी स्थिति पहले से अच्छी होती है। बिजनेस में आप आगे बढ़ते हैं। नौकरी और बिजनेस आपके लिए हर जगह एक से बढ़कर एक योग होते हैं। घर या वाहन भी इसी योग में खरीदने का सपना पूरा होता है।
वृषभ राशि वालों के लिए किसी इनकम के सोर्स के बनने से और लवलाइफ और पर्सनल लाइफ में आपके लिए अच्छे योग होते हैं। विवाह के योग भी इसी समय में अच्छे से बनते हैं।
कर्क राशि वालों के लिए इमोशनली और फाइनेंशियली लाभ के योग होते हैं। आपको आत्नविश्वास तो मिलता है। वहीं मकर राशि की आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो जाती है पर्सनल, प्रोफेशनल और आर्थिक लाइफ में आप आगे बढ़ते हैं।




साइन इन