top 3 most hardworking mulank 1, 7 and 8 who go through many challenges in life Numerology: देर से खुलता है इन तारीखों पर जन्मे लोगों का भाग्य, आसानी से नहीं मिलती हर चीज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: देर से खुलता है इन तारीखों पर जन्मे लोगों का भाग्य, आसानी से नहीं मिलती हर चीज

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया में 3 मूलांक ऐसे हैं जो मेहनत करने से कतराते नहीं है। हालांकि फिर भी इन्हें सारी चीजें आसानी से नहीं मिलती हैं। इन मूलांकों के बारे में नीचे विस्तार से पढ़ें…

Fri, 9 Jan 2026 10:57 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: देर से खुलता है इन तारीखों पर जन्मे लोगों का भाग्य, आसानी से नहीं मिलती हर चीज

Numerology Number: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के अनुसार हर एक मूलांक के लोग एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। कुछ-कुछ चीजें किसी मूलांक की सेम हो सकती है। जैसे कुछ मूलांक ऐसे हैं, जिन्हें सब कुछ ढेर सारी मेहनत के बाद ही मिलता है। इन मूलांक के जातकों को सब कुछ देर से मिलता है लेकिन इनकी मेहनत के चलते इन्हें सब कुछ उम्मीद से भी ज्यादा मिलता है। नीचे जानें इनके बारे में...

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले जातकों को कुछ भी हासिल करने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। सब कुछ इन्हें आसानी से नहीं मिलता है लेकिन जब मिलता है तो पुरानी सारी चीजें जस्टिफाई भी हो जाती हैं। बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी सूर्य होता है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं। जिस चीज को पाना हो, उसे एक दिन हासिल कर ही लेते हैं।

मूलांक 7

लिस्ट में मूलांक 7 वाले जातक भी हैं। इस मूलांक का ग्रह स्वामी केतु होता है। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोग जिंदगी को अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास तो कूट-कूटकर भरा होता है। जिंदगी में इन्हें सब पाने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़ते हैं लेकिन ये चीजों से घबराते नहीं हैं। आखिर में इन्हें सब कुछ मिल जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग
ये भी पढ़ें:अंक शास्त्र: भरोसे लायक होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, नहीं तोड़ेंगे दिल

मूलांक 8

लिस्ट में अगला नंबर मूलांक 8 वालों का है। इस मूलांक के जातकों का स्वामी ग्रह शनि है। शनि इन लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं। हालांकि देरी के बाद रिजल्ट भी अच्छा देते हैं। बता दें कि मूलांक 8 उन लोगों का होता है जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 17 या फिर 26 तारीख को होता है। शुरुआत में इस मूलांक के लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जो चीज सोचते हैं, सब कुछ उलटा ही होता है। अगर ये लोग बिना कुछ सोचे-समझे अपना कर्म करते रहें तो एक दिन इन्हें वो सब मिलता है, जिसके बारे में ये सोच भी नहीं सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!