वास्तु शास्त्र: बाथरूम में वॉशिंग मशीन को रखा सकता है? भूलकर भी ना करें ये गलतियां
Bathroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बाथरूम को लेकर कई तरह के टिप्स दिए गए हैं, जिससे घर की ऊर्जा सही रहती है। कई लोग अपने बाथरूम में वॉशिंग मशीन को रख देते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? जानिए इससे जुड़ा वास्तु नियम…

Vastu Tips for Bathroom and Washing Machine: वास्तुशास्त्र के जरिए किसी भी जगह की ऊर्जा को सकारात्मक बनाया जा सकता है। जिन घरों या ऑफिस में चीजें तरीके से या वास्तु के नियमों के अनुसार नहीं रखी होती है, वहां पर वास्तु दोष लगता है। इसका असर रोजमर्रा की जिंदगी में साफ दिखता है। किसी भी चीज की सही दिशा और जगह चुनकर जिंदगी में सुख और शांति लाया जा सकता है। बात की जाए घर के वास्तु की तो कमरों से लेकर किचन और बाथरूम से जुड़े कई नियम हैं, जिनका पालन करने से चीजें सही होती हैं। अगर कुछ नियमों का पालन सही तरीके से कर लिया जाए तो जिंदगी से आधी मुश्किलें खत्म हो जाती हैं। आज बात करेंगे कि बाथरूम को लेकर वास्तु में क्या-क्या नियम बताए गए हैं? एक सवाल है जो कई लोगों को कन्फ्यूज करता है और वो है कि क्या बाथरूम में वॉशिंग मशीन को रख सकते हैं?
बाथरूम में वॉशिंग मशीन
कई लोग जगह की कमी के चलते बाथरूम में ही वॉशिंग मशीन रख देते हैं। वहीं कुछ लोग अपनी सहूलियत के लिए ऐसा करते हैं लेकिन क्या वास्तु के हिसाब से ऐसा करना सही है? बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में वॉशिंग मशीन रखी जा सकती है। हालांकि ऐसा करने से पहले दिशा का सही ज्ञान होना जरूरी है। शास्त्र के हिसाब से वॉशिंग मशीन को हमेशा बाथरूम के अंदर उत्तर-पश्चिम या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इन दिशाओं के अलावा किसी ओर जगह वॉशिंग मशीन को रखने से वास्तु दोष लगता है। वहीं गंदे कपड़ों को अलग से धोने की सही दिशा उत्तर-पश्चिम है। अगर इन नियमों का सही से पालन कर लिया जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा कभी नहीं आएगी।
ऐसा हो बाथरूम का रंग
शास्त्र में बाथरूम के रंगों को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। घर के हर कमरे के रंग वास्तु अनुसार होंगे तो वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। वहीं माना जाता है कि बाथरूम में नकारात्मक ऊर्जा आने के चांस ज्यादा होते है। ऐसे में यहां के रंग का चयन वास्तु के हिसाब से ही होना चाहिए। शास्त्र के अनुसार बाथरूम में हमेशा हल्के नीले या फिर आसमानी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन