gemstone pearl benefits wearing rules zodiac signs moti pehne ke fayde aur vidhi Gemstone: मोती की अंगूठी पहनते वक्त पढ़ें ये मंत्र, भगवान शिव की हमेशा बरसेगी कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Gemstone: मोती की अंगूठी पहनते वक्त पढ़ें ये मंत्र, भगवान शिव की हमेशा बरसेगी कृपा

Pearl Gemstones Wearing Mantra: रत्नशास्त्र में मोती के खूब फायदे बताए गए हैं। मोती पहनने वक्त सही विधि-विधान से सारे स्टेप पूरे करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इसे पहनते वक्त किस मंत्र का जाप करना सही होता है। 

Fri, 14 Nov 2025 06:25 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gemstone: मोती की अंगूठी पहनते वक्त पढ़ें ये मंत्र, भगवान शिव की हमेशा बरसेगी कृपा

रत्नशास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से रत्नों की दुनिया में मोती का बड़ा महत्व है। तमाम लोग मोती को माले या फिर अंगूठी के रूप में धारण करना पसंद करते हैं। बता दें कि कुंडली के अनुसार ही मोती को धारण करना चाहिए। सौम्या से दिखने वाले मोती को अगर गलत समय और गलत तरीके से पहना जाए तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होते हैं। वहीं राशि अनुसार ही इसे पहनना सही माना जाता है। मतलब कि सिर्फ अच्छा लगने की वजह से मोती को धारण नहीं करना चाहिए। वहीं इसे धारण करते वक्त एक मंत्र जरूर पढ़ना चाहिए। इस मंत्र के पढ़ने से ना सिर्फ मोती शुद्ध होता है बल्कि इससे भगवान शिव का आशीर्वाद भी हमें मिलता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

मोती धारण करते हुए पढ़ें ये मंत्र

मोती को हमेशा सोमवार के दिन पहनना चाहिए। इसका संबंध चंद्र ग्रह से होता है और चंद्रदेव का दिन सोमवार माना जाता है। सोमवार होने की वजह से मोती का संबंध भगवान शिव से भी हो जाता है। जो लोग मोती पहनते हैं उनके साथ भगवान शिव की कृपा जरूर रहती हैं। ऐसे में मोती धारण करने से पहले इसे दूध और गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए। इसके बाद ॐ सों सोमाय नमः का जाप कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो ॐ चंद्राय नमः मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। मोती को पहनते वक्त इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। अगर बात की जाए मोती को किस हाथ में पहनना चाहिए तो इसे हमेशा दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में पहनना शुभ होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो ये है मंदिर में शंख बजाने का सही समय, भूलकर भी ना करें ये गलती

ये लोग पहन सकते हैं मोती

राशिचक्र में मौजूद कुछ ही राशि के जातक मोती पहन सकते हैं। इन लोगों की जिंदगी में मोती का प्रभाव साफ तौर पर नजर आता है। रत्नशास्त्र के हिसाब से मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को मोती को धारण करना चाहिए। इन राशियों के लिए मोती को काफी शुभ माना जाता है। मोती पहनते ही इन राशियों के जातकों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

ये लोग ना पहनें मोती

वहीं कुछ लोगों के लिए मोती उलटा काम भी कर सकता है। अगर राशि के हिसाब से मोती ना पहना जाए तो इससे जिंदगी में कई मुश्किलें आ सकती हैं। शास्त्र के हिसाब से वृषभ, मकर, तुला और कुंभ राशि वालों को भूलकर भी मोती नहीं पहनना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बाथरूम में वॉशिंग मशीन रखना कितना सही? ना करें ये गलतियां

मोती पहनने के फायदे

मोती पहनने से अनेक फायदे होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा ग्रह कमजोर होता है, उन्हें मोती पहनने से कई लाभ मिलते हैं। वहीं जिन लोगों की नाक पर गुस्सा बैठा होता है यानी जिन्हें काफी गुस्सा आता है, उन लोगों के लिए मोती पहनना फायदेमंद साबित होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!